Nature Nature

गैंगेस्टर रोहित ने व्यापारी को धमकाया, रूपयों की डिमांड की

Nature

समाचार गढ़। लूणकरनसर के निवासी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने अपने क्षेत्र के एक व्यापारी को धमकाते हुए रुपयों की डिमांड की है। व्यापारी ने अब पुलिस को रिपोर्ट कर दी है, जिसके बाद उस नंबर की जांच की जा रही है, जिससे ये कॉल आया था। लूणकरनसर के वार्ड संख्या 27 में रहने वाले रिकब चंद जैन ने पुलिस को बताया कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आया। उसने स्वयं को रोहित गोदारा बताते हुए रुपयों की डिमांड की है। रुपए नहीं देने की स्थिति में उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये कॉल 25 जनवरी को आया था लेकिन अब मामला दर्ज कराया गया है। जिस नंबर से कॉल किया गया, वो विदेशी बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने रिकबचंद जैन की प्राथमिकी पर रोहित गोदारा के खिलाफ ही मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। दो दिन पहले ही रोहित गोदारा के नाम से सीकर के एक व्यापारी से भी रंगदारी मांगी गई थी। उसे भी धमकी दी गई थी कि रुपए नहीं देने पर उसके परिवार को मारा जाएगा। इस व्यापारी को उसके परिजनों के बारे में भी सारी जानकारी दी गई, जिसके बाद व्यापारी भय में है।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights