Nature Nature

शहर के बीचोबीच गैस सिलेंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, एक की मौत, कई गंभीर, मलबे में दबे लोगों की आशंका

Nature

समाचार गढ़, 7 मई बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक घरेलू गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद संभागीय आयुक्त रवि कुमार सुरपुर ने बताया कि जिला कलेक्टर घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। बीकानेर के एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और सुरक्षा प्रबंधन को निर्देश दिए।

भाजपा नेता मनीष लांबा ने बताया कि विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्वर्ण समाज के अध्यक्ष का दावा है कि अंडरग्राउंड दुकानों में रखे गए घरेलू सिलेंडरों की संख्या अधिक थी, जिससे विस्फोट और भयावह हो गया।

भाजपा नेता रवि मेघवाल और महावीर रांका ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए प्रशासन से त्वरित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है। रवि मेघवाल ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए निगरानी तंत्र को मजबूत करना बेहद ज़रूरी है।

फिलहाल, रेस्क्यू टीमें, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हैं। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्र हैं और सुरक्षा बल हालात को नियंत्रण में रखने के प्रयास में जुटे हैं।

Related Posts

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Pakistan Hunger Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक मुश्किलों के बीच खाद्य संकट भी गंभीर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट…

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। हादसे में 15 लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights