Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक, छाए रहे कई मुद्दे

Nature

समाचार गढ़, 13 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की साधारण आम सभा की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था पर गंभीर चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी पार्षदों ने सफाई को लेकर चिंता जताई और बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सुधारने की मांग की। वार्ड 17 के पार्षद विनोदगिरी गुसाईं ने सफाई टेंडर का मुद्दा उठाया, जो 80 लाख से बढ़कर 2 करोड़ रुपये सालाना हो गया है, फिर भी सफाई में कोई सुधार नहीं हुआ। अन्य पार्षदों ने पालिका की मिलीभगत का आरोप भी लगाया। पार्षदों ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम की सफाई करवाने की मांग की, वहीं गाडिया लोहारों को भूमि आवंटन और अस्थाई बस स्टैंड पर सुलभ सुविधाएं देने की भी मांग की गई। शहीद भगतसिंह पार्क की देख-रेख के लिए विश्व हिंदू परिषद ने जिम्मेदारी लेने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा, जोशी हॉस्पिटल के पास बने चेंबर की सफाई और बंद करने की मांग, और वाल्मीकि समाज के लोगों को सफाई कर्मचारियों की भर्ती में प्राथमिकता देने की भी चर्चा की गई। नगरपालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और सफाई टेंडर के पेमेंट प्रक्रिया में पार्षदों की भूमिका सुनिश्चित करने की भी बातें की गई।

Related Posts

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights