Nature Nature

दो करोड़ की लागत से इंडोर खेल मैदान, बालिका सुविधाओं का हुआ लोकपर्ण

Nature

समाचार गढ, 22 मार्च 2024, श्रीडूंगरगढ़। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पंडित कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में दिवंगत पुखराजदेवी-भंवरलाल राखेचा की स्मृति में उनके परिवार द्वारा बनवाए गए बालिका सुविधाओं के लोकार्पण शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चोरड़िया द्वारा किया गया। इस दौरान चोरड़िया ने कहा कि इस निर्माण के बाद बालिकाओं को सुविधाएं बेहतर मिल पाएंगी। उन्होंने विद्यालय में हर सम्भव विकास कार्य मे सहयोग की बात कहीं। इस दौरान श्रीगोपाल राठी, रमेश बिहानी, निर्मल पुगलिया, जगदीश भामूं, ललित बाहेती, सत्यनारायण भोजक, सुरेश भादानी मौजूद रहें।
दो करोड़ की लागत से इंडोर खेल मैदान ..
कार्यक्रम में जनसहभागिता योजना के तहत विद्यालय प्रांगण में इंडोर खेल मैदान बनवाने की घोषणा शुक्रवार को शहर के दानदाता मोहनलाल सिंघी द्वारा की गई। शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित स्वीप कार्यक्रम, पीटीएम व बालिका शौचालय उदघाटन कार्यक्रम के दौरान सिंघी के करीबी बजरंग लाल सोमाणी ने सिंघी से फोन पर वार्ता की एवं उनके द्वारा विद्यालय में यह खेल मैदान बनाने की स्वीकृति से विद्यालय प्रशासन को अवगत करवाया। इस हेतु प्रेरक रहे विद्यालय वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र सोनी ने बताया कि इंडोर खेल मैदान 135 फीट लंबा एवं 90 फीट चौडा व 35 फीट ऊंचा होगा। इसकी लागत करीब 2 करोड़ रुपए होगी। जिसमें से 1 करोड़ रुपए सरकार द्वारा व 1 करोड़ रुपए दानदाता द्वारा लगाए जाएंगे।

Related Posts

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights