Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ थाने में सीएलजी की हुई बैठक, नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था

Nature

समाचार गढ़, 22 मार्च 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में आज होली के मध्य नजर सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी इंद्रकुमार ने सीएलजी सदस्यों से  वार्ता कर आगामी होली त्योहार शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का अपील की। इस दौरान यातायात की बिगड़ी हुई अव्यवस्थाओं के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में  बैठक में बाजार की ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बाजार में मुख्य रास्तों पर वाहन पार्किंग करने वाले  वाहनों के चालान काटने व सीज करने का निर्णय लिया गया। साथ ही भारी वाहनों की बाजार में नो एंट्री का समय भी बढ़ाते हुए सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक करने का निर्णय लिया। इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने व्यापारियों से भी अपनी दुकानों के बाहर सामान नहीं लगाने की जिम्मेदारी स्वयं को उठाने का बात प्रशासन द्वारा कही गई। बता दें कि इससे पहले हुई सीएलजी की बैठक में यातायात के बिगड़े हालात पर चर्चा हुई थी लेकिन इसमें किसी प्रकार का सुधार देखने को नहीं मिला। बैठक में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, सत्यनारायण भारद्वाज, पार्षद विनोद गिरी गुंसाई, किसान नेता तोलाराम जाखड़, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज डागा, एडवोकेट मनोज नाई, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, विमल भाटी, राधेश्याम सारस्वत, पदमनाथ सिद्ध, एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल, पार्षद सोहनलाल ओझा, ईमरान राइन, रमेश कुमार  मूंधड़ा, पार्षद जगदीश गुर्जर, रामप्रताप, हरि जोशी, हरि सिखवाल, जिज्ञासु सिद्ध, रतनसिंह राठौड़ सीमा जोशी  सहित बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights