Nature Nature

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने अवलोकन किया। जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सूचना केन्द्र में आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान जिला कलक्टर निशांत जैन ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का यह सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया जाए, जिससे आमजन को योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी और इनका लाभ मिल सके। उन्होंने प्रदर्शनी को अगले पांच दिनों तक और जारी रखने के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह बेहद ज्ञानवर्द्धक है। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से सेना में महिलाओं को स्थाई कमीशन, डिजिटल इंडिया अभियान, गगनयान मिशन, स्पेश स्टार्टअप्स, हर घर सूर्य घर, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वृद्धि सहित विभिन्न बिंदुओं को लगभग सौ बैनर्स के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी 12 जून को प्रारम्भ हुई थी।
अनेक जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
रविवार को बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनी को देखा। ओम सारस्वत, सुमन छाजेड़ और डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य की अगुवाई में अनेक जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में किए गए कार्यों को ऐतिहासिक बताया। सारस्वत ने कहा कि गत बारह वर्षों में दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। सुमन छाजेड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गत ढाई वर्षों में प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। डाॅ. आचार्य ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने वालों में श्याम सिंह हाडला, अरुण जैन, नरसिंह सेवग, मुकेश शर्मा, हुलास भाटी, विशाल गोलछा, लोकेश हेमकर, राजीव शर्मा और भारती अरोड़ा ने भी प्रदर्शनी देखी। डाॅ. अमित व्यास, आशा आचार्य, कैलाश पारीक, दिनेश वत्स, योगेश भार्गव, ओमजी सुथार, सुशील आचार्य, राजकुमार जीनगर, मालचंद सुथार, अनिरूद्ध आचार्य, खेमेन्द्र जीनगर और विष्णुदत्त छंगाणी सहित अनेक लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights