Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में महिन्द्रा 585 ट्रैक्टर का भव्य लोकार्पण, किसानों में उत्साह की लहर, 25 से अधिक ट्रेक्टर किये डिलीवर, कई किसानों ने करवाई बुकिंग

Nature

समाचार गढ़, 22 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। शारदीय नवरात्रा की शुभ बेला में जब पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है, उसी दौरान नेशनल हाईवे 11 स्थित श्याम ट्रैक्टर कम्पनी परिसर में रविवार को महिन्द्रा ट्रैक्टर कम्पनी का नवीनतम 585 मॉडल 4×4 ट्रैक्टर धूमधाम से लॉन्च किया गया। कम्पनी की 1945 से शुरू हुई यात्रा ने इस वर्ष 80 वर्ष पूरे किए हैं और इस पावन अवसर को खास बनाने के लिए आयोजित समारोह में हजारों किसान, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ टीम मैनेजर सौरभ श्रीवास्तव व एरिया मैनेजर अंशुल विजयवर्गीय की मौजूदगी में हुआ। लोकार्पण का कार्य श्याम ट्रैक्टर कम्पनी के ऑनर मालाराम तर्ड, कानाराम तर्ड, धन्नाराम तर्ड, अशोक तर्ड और मुकेश तर्ड ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सूरजमल चौधरी भी मंच पर मौजूद रहे।

किसानों को मिली सौगात – 25 ट्रैक्टरों की डिलीवरी और LED टीवी गिफ्ट
लॉन्चिंग समारोह के दौरान कम्पनी ने आज ही 25 ट्रैक्टर किसानों को सुपुर्द किए। विशेष आकर्षण रहा कि प्रत्येक ट्रैक्टर के साथ किसानों को 32 इंच की LED टीवी उपहार स्वरूप दी गई। मंच संचालन विमल भाटी ने किया और पूरे आयोजन में जोश और उत्साह का माहौल रहा।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भारी भागीदारी
समारोह में क्षेत्रभर से आए किसानों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साथ ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में पहुंचे, पालिका नेता प्रतिपक्ष व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल देहात अंजू पारख मेघाराम महिया, श्रीराम भादू, हरिराम बाना, शुभम शर्मा,हेतराम जाखड़, सत्यनारायण स्वामी, सहीराम सायच, हरिराम गोदारा, नानूराम नैण, शैतानाराम घनगस,पूनमचन्द सारण, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, मोडाराम तर्ड, रेवन्तराम कुलरिया, रामेश्वरलाल डोटासरा, जगदीश धनधस, जेठनाथ लिखमादेसर, मुकुननाथ लिखमादेसर, चैनाराम भूकर धीरदेसर, भागीरथ भूकर धीरदेसर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान नेता शामिल हुए।

महिन्द्रा 585 मॉडल 4×4 की तकनीकी खूबियाँ
महिन्द्रा 585 DI XP Plus, कम्पनी के सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक है। इसका नया 4×4 वेरियंट किसानों के लिए और भी ज्यादा उपयोगी सिद्ध होगा। इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं –

50 HP की दमदार शक्ति, 4 सिलेंडर इंजन के साथ।
लगभग 197–215 Nm टॉर्क, जो कठिन खेतों और भारी उपकरण चलाने में सहायक।
8 आगे + 2 पीछे गियर, जिससे खेती व परिवहन दोनों में संतुलित प्रदर्शन।
1600–1800 किलो की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, गहरी जुताई और बड़े औजारों के लिए उपयुक्त।
45 HP PTO पावर, थ्रेशर, रोटावेटर व अन्य मशीनरी चलाने के लिए सक्षम।
4×4 ड्राइव तकनीक, असमान, ऊबड़-खाबड़ और रेतीले खेतों में भी मजबूत पकड़।
ऑइल इमेर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग से सुरक्षित और सहज संचालन।
कंपनी के 80 वर्ष – किसानों के विश्वास की कहानी

1945 में स्थापित महिन्द्रा कम्पनी ने पिछले आठ दशकों में किसानों का विश्वास अर्जित किया है। आज महिन्द्रा ट्रैक्टर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी गुणवत्ता और मजबूती का प्रतीक बन चुका है। किसानों के अनुकूल तकनीक, किफायती दाम और टिकाऊ निर्माण इसकी पहचान है। श्रीडूंगरगढ़ में हुआ यह लॉन्च केवल एक ट्रैक्टर मॉडल का अनावरण नहीं, बल्कि किसानों के लिए नई उम्मीद और आधुनिक तकनीक का तोहफा साबित हुआ। समारोह की रौनक, किसानों का उत्साह और कम्पनी की ओर से दी गई सौगातों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

  • Related Posts

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights