Nature Nature

ट्रॉमा सेंटर पीबीएम अस्पताल के गार्ड कर्मी का नेत्रदान, परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल

Nature

समाचार गढ़ 10 मार्च 2026। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत गार्ड कर्मी बाबूलाल बिश्नोई का निधन होने के बाद उनके परिवार ने नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की। बाबूलाल बिश्नोई (56) की 8 मार्च 2026 को सुबह करीब 6 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों और स्टाफ ने परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिवार की सहमति मिलने के बाद उनका नेत्रदान सफलतापूर्वक कराया गया।

इस प्रक्रिया को आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान की टीम ने पूरा किया। आई डोनेशन टेक्नीशियन निलेंद्र सिंह ने समय रहते कॉर्निया सुरक्षित रूप से प्राप्त किया। ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. एल.के. कपिल ने कहा कि अंगदान और नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, ताकि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी कई लोगों को नई रोशनी और जीवन मिल सके। नर्सिंग ऑफिसर श्योपत गोदारा ने बाबूलाल बिश्नोई के परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रेरणादायी कदम की सराहना की। अस्पताल प्रशासन ने परिवारजनों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।

  • Related Posts

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    समाचार गढ़ 12 मई 2026। राजस्थानी भाषा और मातृभाषा आधारित शिक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राजस्थान सरकार को राज्य के सभी सरकारी और…

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    समाचार गढ़ बीकानेर, 11 मई 2026। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों के लिए जारी ‘येलो व ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

    तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights