Nature Nature

कुल्हाड़ी व पाइप से पीटकर हाथ तोड़ा, पांच-छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज!

Nature

समाचार गढ़, 21 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बिग्गाबास रामसरा गांव में एक युवक पर खेत में घुसकर हमला कर दिया गया, जिसमें उसका हाथ टूट गया। घायल युवक दौलतराम पुत्र लालूराम जाखड़ (38) ने थाने पहुंचकर मनीराम पुत्र भगवानाराम जाट, उसके भांजे अशोक पुत्र इमिलाल गोदारा निवासी बिंझासर सहित पांच-छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दौलतराम ने पुलिस को बताया कि रविवार को आरोपी कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप-फव्वारा लेकर खेत में घुस आए और उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका भाई रूपाराम और भाभी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने किसी तरह उसे छुड़ाया। हमलावर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल दौलतराम को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि सुभाष पुत्र अन्नाराम जाट गली में लाठी लेकर घूम रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। दौलतराम ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल देवाराम को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights