समाचार-गढ़, 13 अगस्त 2023, श्रीडूंगरगढ़। कांग्रेस पार्टी के संगठन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में प्रदेश भर में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। रविवार को संघठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, संघठन के राजस्थान प्रभारी रोशन रायकवार और संवाद कार्यक्रम के संयोजक सचिन नायक की अनुशंषा पर 28 जिलाध्यक्ष घोषित किये गए हैं। इनमें श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेस नेता हरिराम बाना को बीकानेर जिला ग्रामीण का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बाना को जिलाध्यक्ष बनाने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।











