Nature Nature

नो मैपिंग मतदाताओं के नोटिस की सुनवाई जारी, कड़ाके की ठंड में भी जिम्मेदार नागरिक निभा रहे कर्तव्य

Nature

नो मैपिंग मतदाताओं के नोटिस की सुनवाई जारी, कड़ाके की ठंड में भी जिम्मेदार नागरिक निभा रहे कर्तव्य

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के नोटिस फेज के तहत विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में नो मैपिंग (No Mapping) वाले मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों की सुनवाई आज गुरुवार 08 जनवरी 2026 को भी जारी रही।

उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर के परिगणना चरण के दौरान जिन निर्वाचकों की विगत विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की निर्वाचक नामावली से स्वयं, माता, पिता, दादा या दादी से मैपिंग नहीं हो पाई है, ऐसे निर्वाचकों को अपना नाम अंतिम निर्वाचक नामावली में बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा आयु के अनुसार निर्धारित मूल दस्तावेजों के साथ तय तिथि पर सुनवाई स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है। इसके लिए उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ को सुनवाई स्थल बनाया गया है।

नायब तहसीलदार (निर्वाचन) रमेश सिंह चौहान ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ भागवार निर्धारित सुनवाई स्थलों पर पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा करवा रहे हैं और जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी निर्वाचकों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ नोटिस की प्रति भी अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी।

प्रशासन ने संबंधित सभी निर्वाचकों से अपील की है कि वे समय रहते सुनवाई में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज जमा करवाएं, ताकि उनका नाम अंतिम निर्वाचक सूची में सुरक्षित रह सके।

Related Posts

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights