Nature Nature

राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

Nature

समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2025 राजस्थान में गर्मी का असर तेज़ी से बढ़ने लगा है। आने वाले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में लू (हीटवेव) चलने और तीव्र गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। यह स्थिति 8 अप्रैल तक बनी रह सकती है। 8 अप्रैल को प्रदेश के 23 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान-राजस्थान सीमा क्षेत्र पर एक एंटी-साइक्लोन के बनने से पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे अचानक गर्मी में इजाफा होगा। शुक्रवार को भी प्रदेशभर में तेज गर्मी महसूस की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बाड़मेर और जैसलमेर जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 6 अप्रैल को 8 जिलों, 7 अप्रैल को 19 जिलों और 8 अप्रैल को 23 जिलों में लू का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन तीन दिनों में बीकानेर और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में मौसम को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights