Nature Nature

पालिका के जिम्मेदारों के कारण कस्बे के नरक जैसे हालात, नहीं हो रहा काम, नागरिक परेशान

Nature

पालिका के जिम्मेदारों के कारण कस्बे के नरक जैसे हालात, नहीं हो रहा काम, नागरिक परेशान
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ वार्ड 14 में गौरीशंकर बिहानी व शिव नाई की गली में नालियों का गंदा पानी व कीचड़ सड़क पर इस कदर फैला हुआ है कि गली के घरों में रहने वाले लोगों का घर से निकलना व जीना दुबर हो गया है। इस गली की स्थिति पहले तो ठीक थी लेकिन पास की गली में नई सड़क बनने से इस गली के यह हालात बन गए हैं। गली के शिव नाई ने पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि जब नई सड़क बन रही थी तब उन्होंने ठेकेदार से कहा था कि सड़क को पास की गली की सड़क के बराबर ऊंचाई रख दें। लेकिन उसके बावजूद उन्होंने सड़क की ऊंचाई 1 फीट तक कर दी। जिसके कारण उनकी गली नीची होने के कारण आसपास की गलियों का सारा गंदा पानी और कीचड़ इस गली में आ गया है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा को एक साल पहले अवगत करवाया गया था तब उन्होंने दो महीने का समय मांगा था लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मजे की बात तो यह है कि बिना बारिश के ही इस गली की यह हालत है तो बारिश के दिनों में इन गली के घरों में रहने वाले वाशिंदों की क्या स्थिति होती होगी। सच तो यह है कि बिग्गाबास की यह एक गली नहीं है जिसमें यह हालात है श्री डूंगरगढ़ के हर मौहल्ले में ऐसे हालात देखने को मिल जाएंगे। अब कस्बे के नागरिक यहां भाजपा का बोर्ड बनाकर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। जानकारी के अनुसार पिछले 35 सालों से नगरपालिका में भाजपा का दबदबा रहा है। लेकिन विकास के नाम पर यहां के नागरिकों सिर्फ ठेंगा ही मिला है। पालिका के चुनावों में एक समय 30 में से 27 सीटें भाजपा के खाते में थी लेकिन उसके बाद दो चुनाव हुए पार्षदों की संख्या घटी है। हालांकि बोर्ड भाजपा बनाने में सफल रही। अगर ऐसा ही चलता रहा तो इस बार होने वाले चुनावों में भाजपा को करारा झटका लग सकता है। लेकिन यह भी सच है कि जनता को अब सहने की आदत हो गई है।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights