Nature Nature

सरहद पार से हेरोइन की तस्करी नाकाम, BSF का बड़ा एक्शन, खाजूवाला बॉर्डर से 8.5 करोड़ की खेप बरामद

Nature

समाचार गढ़, 12 अगस्त 2025, बीकानेर/खाजूवाला। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बार फिर ड्रोन के जरिए हो रही नशे की तस्करी को नाकाम कर दिया। खाजूवाला के बंदली पोस्ट पर BSF की 96वीं बटालियन व जी ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में डेढ़ किलो से अधिक अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन द्वारा दो पैकेट में 1 किलो 665 ग्राम हेरोइन भारतीय सीमा में खेतों के पास गिराई गई थी। सीमा प्रहरियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन चलाकर खेप बरामद कर ली। फिलहाल बॉर्डर क्षेत्र में BSF और खाजूवाला पुलिस का सघन तलाशी अभियान जारी है।

इस कार्रवाई में BSF IG एम. एल. गर्ग, सेक्टर के डीआईजी अजय लूथरा के निर्देशन और जी ब्रांच के कमांडेंट महेश जाट की सक्रिय निगरानी अहम रही। टीम में सेकंड-इन-कमांड शिव भास्कर तिवारी, निरीक्षक अरुण कुमार, इंद्राज सिंह बड़सरा सहित जवानों ने हिस्सा लिया। वहीं, खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला और सीआई सुरेंद्र प्रजापत भी मौके पर मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इसी पोस्ट के नजदीक करीब तीन साल पहले भी BSF ने 300 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights