समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर रायसर के निकट बीकानेर की ओर जा रही एक बस व स्कूटी में आमने सामने की टक्कर हुई है। टक्कर ऐसी भीषण थी की महिला का शव बुरी तरह से कुचल गया है। रोड पर वाहनों की कतार लग गई और नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
स्कूटी में मिले डॉक्यूमेंट के अनुसार बीकानेर निवासी अंबेडकर सर्किल निवासी 17 वर्षीय कुसुम सैनी अकाल मौत का शिकार हुई है। एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार आमिर कायमखानी बीकानेर जा रहें थे। वो भी मौके पर रूके और शव को एंबुलेंस में डालकर बीकानेर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाने में सक्रिय रहें। आमिर ने मृतका के परिजनों को सूचना दी है।












