Nature Nature

हिन्दी प्रचार समिति का वार्षिकोत्सव 14 सितम्बर को, बाहेती व श्रीचंदानी होंगे सम्मानित — संगोष्ठी में होगी हिन्दी और AI पर चर्चा

Nature

समाचार गढ़ 5 सितंबर 2025 राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ का वार्षिकोत्सव 14 सितम्बर को प्रातः 10:15 बजे संस्कृति सभागार में आयोजित होगा। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि इस अवसर पर दिल्ली प्रवासी उद्योगपति व समाजसेवी हरीशंकर बाहेती को सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान तथा अजमेर के साहित्यकार सुरेश श्रीचंदानी को उनके साहित्यिक अवदान के लिए संस्था का शब्दशिल्पी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान में ग्यारह हजार रुपये नगद दिए जाएंगे, जबकि शब्दशिल्पी सम्मान में सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न और शॉल प्रदान किया जाएगा।

संस्था मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे तथा स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत मुख्य अतिथि होंगे। उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा और साहित्यकार-समालोचक डॉ. गजादान चारण (डीडवाना) विशिष्ट अतिथि रहेंगे। विषय प्रवर्तन शिक्षाविद् डॉ. उमाकांत गुप्त, बीकानेर करेंगे।

समारोह में “हिन्दी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: संभावनाएं और चुनौतियां” विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगी।
उपाध्यक्ष डॉ. मदन सैनी ने बताया कि इस अवसर पर कई साहित्यकारों को विभिन्न सम्मान दिए जाएंगे —

डॉ. पद्मजा शर्मा, जोधपुर को मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान

देवेंद्र कुमार मिश्रा, जबलपुर को डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी सृजन पुरस्कार

संगीता सेठी, बीकानेर को श्री शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार

कुमार सुरेश, भोपाल को सुरेश कंचन ओझा इतर साहित्यिक लेखन पुरस्कार

विश्वनाथ तंवर, सरदारशहर को श्री चन्द्रमोहन हाड़ा हिमकर स्मृति उपन्यास लेखन पुरस्कार

डॉ. नागेश पाण्डेय, शाहजहांपुर को श्री श्यामसुंदर नागला स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार

प्रचार मंत्री महावीर सारस्वत ने बताया कि इस राष्ट्रीय समारोह में देशभर से सौ से अधिक साहित्यकार, चिंतक, विचारक और शिक्षाविद् भाग लेंगे।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights