Nature Nature

धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार, गांव-गांव हुआ होलिका दहन, जमाने का शगुन, हर ओर उड़ा गुलाल

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। रंगो का त्योहार होली का पर्व बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। घर घर में पकवान बनाए गए। बाजार में परचून, मिठाई, कपड़ा, मनिहारी सहित रंग गुलाल की दुकानों पर जमकर खरीददारी हुई। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में प्रत्येक गांव में होलिका दहन हुआ। होलिका दहन कर ग्रामीणों ने जमाने का शुगन लिया। होली के पर्व पर रात भर रमंतो और धमाल का दौर चलता रहा। होलिका दहन के दिन और रात पूरी रात चंग पर धमाल गाते नाचते हुए नजर आए। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मोमासर, उदरासर, बिग्गा, सातलेरा, कुंतासर,धीरदेसर, कितासर सहित पूरे अंचल के गांवों में ग्रामीणों की टोलिया चंग पर धमाल गाते हुए रंग मे रंगी नजर आई। होलिका दहन के बाद कई गांवो में शगुन के तौर पर कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। ग्रामीणों ने बताया कि होलिका दहन के शगुन से इस बार अच्छे जमाने के संकेत मिले हैं। होलिका दहन के दूसरे दिन एक दूसरे से रामा शामी कर शुभकामनाएं दी तथा जमकर गुलाल उड़ाते हुए रंग में रंगे नजर आए। युवा, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाए सब होली के रंग मे रमे नजर आए। राम श्यामा के बाद हर तरफ गुलाल उड़ता हुआ नजर आया। दुकानों पर पूरे दिन रंग खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने जमकर होली खेली।

श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व हुआ होलिका दहन। फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
बिग्गा गांव में होलिका दहन का दृश्य। फोटो ओम सारस्वत
रीड़ी गांव में होलिका दहन कर ग्रामीणों ने लिए जमाने का शगुन। फोटो बाबूलाल
सातलेरा गांव में हुई कुश्ती प्रतियोगिता जोर आजमाइश करते पहलवान। फोटो गौरीशंकर सारस्वत
सिंधी समाज ने मनाया बड़ी धूमधाम से मनाया रंगोत्सव।
फोटो ललित कुमार गुरनानी

सातलेरा में रंग रमी युवाओं की टोली । फोटो गौरीशंकर
बच्चे भी किसी से कम नहीं रचे स्वांग।
दुकानों पर जमकर हुई रंग की बिक्री सातलेरा स्थित कृष्णा जनरल स्टोर पर रंग की खरीददारी करते हुए युवाओं की भीड़ ।फोटो गौरीशंकर
दुकानों पर जमकर हुई रंग की बिक्री सातलेरा स्थित कृष्णा जनरल स्टोर पर रंग की खरीददारी करते हुए युवाओं की भीड़ ।फोटो गौरीशंकर
  • Related Posts

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| जिन माता-पिता ने बच्चों की परवरिश के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी, उन्हें पढ़ाया-लिखाया और अपने पैरों पर खड़ा किया, उन्हीं माता-पिता की अस्थियां…

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights