Nature Nature

शोभासर के समीक्षा मार्केट में प्रबुद्धजनों का सम्मान

Nature

शोभासर के समीक्षा मार्केट में प्रबुद्धजनों का सम्मान

समाचार गढ़, 14 अगस्त 2025, बीकानेर। समाज में सकारात्मक भाव से सहयोग करने वाले प्रबुद्धजनों का गुरुवार को नागरिक अभिनंदन किया गया। शोभासर चौराहे पर स्थित समीक्षा मार्केट के उद्घाटन समारोह में इनका सम्मान किया गया।
समारोह से पहले समीक्षा मार्केट परिसर में भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित से की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए समीक्षा मार्केट के प्रतिनिधि जगमालसिंह भाटी ने सभी आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह मार्केट के विकसित होने के बाद शोभासर गांव का भी चहुंमुखी विकास होगा।
समीक्षा डवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक लालचंद गौड़ ने बताया कि इस मार्केट की दुकानें मध्यम वर्गीय लोगों के बजट में है। वर्ष 2009 में स्थापित इस मार्केट में लगभग 550 पट्टेशुदा दुकानें हैं और इसकी ऑटोमोबाइल मार्केट के रूप में पहचान बन चुकी है। साथ ही यह शहरी क्षेत्र के नजदीक होने से बीकानेर के लोगों की पहुंच में भी है।
समीक्षा मार्केट के प्रतिनिधि मनीराम धतरवाल ने बताया कि यहां व्यवसाय की प्रबल सम्भावनाएं हैं। गांव के लोगों को रोजगार मिलेगा।
शोभासर के सरपंच मीरचंद ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर हर घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। उन्होंने मनीराम धतरवाल, जगमाल सिंह भाटी और सुंदर लाल सोनी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई। आसपास के गांवों और बीकानेर शहर से भी लोग पहुंचे।
आगंतुकों का स्वागत करने वालों में हेतराम सारण, रामचंद्र धतरवाल, भंवर सिंह भाटी, मूलाराम धतरवाल, सुमेर सिंह भाटी, साजनराम धतरवाल,करणी सिंह, भंवरलाल बीसू, श्रीराम गोदारा, सहीराम गोदारा, कालूराम धतरवाल, श्रवण जांगू, संजय शर्मा आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संयोजन श्याम मारू और संचालन ज्योति रंगा ने किया।

इनका हुआ सम्मान
मीरचंद, लालचंद गौड़, राम लक्ष्मण गोदारा, तोलाराम कूकणा, दिलीप सिंह भाटी, सतपाल गोदारा, काशीराम जाखड़ , मामराज सारण, दुर्गा सिंह शेखावत, भंवरलाल कूकणा,रामेश्वर गोदारा, रामू सारण, ओमप्रकाश सारण, दयाल राम सुथार, जेठू सिंह चौहान , समजी महाराज, सही राम गोदारा, बींझाराम बाबा, रमेश कुमार चांडक, जेठाराम बिजारणिया, जयवीर सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह, श्रवण सिंह भाटी, सरदार सिंह भाटी, विजय सिंह खारा, देवी सिंह शेखावत, मोहन राम सायच, मुन्निनाथ, रिछपालदान पटवारी, रामनारायण ठेकेदार, रामकृष्ण कस्वां, रामेश्वर लाल सायच, ओम जी बीसू, श्रवण जांगू , ओम प्रकाश खारी, हरिराम गोदारा, राजेश सोनी, माधोराम, ओमप्रकाश कस्वां, बद्री गोदारा, उत्तमचंद भाटी, सुमेर दान, मोहित उपाध्याय, चतुर्भुज सारस्वत, रामनिवास गोदारा, जगदीश कूकणा, हीरजी सारण, श्री राम गोदारा।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights