Nature Nature

तपती दोपहरें, झुलसते दिन… सरकार ने उठाए राहत के कदम

Nature

समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2025 राजस्थान में समय से पहले दस्तक देती गर्मी ने हालात बिगाड़ने शुरू कर दिए हैं। इसके मद्देनज़र प्रशासन ने आमजन को राहत देने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में उपखंड कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में तमाम विभागों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार कुलदीप मीणा ने की

गांव से शहर तक सख्त प्लान:
ग्राम विकास अधिकारी नरेगा स्थलों पर टेंट, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और महिलाओं-बच्चों के लिए विशेष व्यवस्थाएं करेंगे। ट्यूबवेल सुधार, परिंडे व खेलियों की व्यवस्था भी होगी।

शहर में भी मुस्तैदी:
नगरपालिका सार्वजनिक स्थलों पर शीतल जल, परिंडे और प्रचार-प्रसार के साथ तापघात से बचाव करेगी।

चिकित्सा विभाग :
प्रत्येक अस्पताल में लू वार्ड, छाया, दवा वितरण केंद्रों पर आरामदायक व्यवस्था, मेडिकल स्टाफ अलर्ट मोड में रहेगा। वहीं, शिक्षा विभाग स्कूलों में ओआरएस, पानी, पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

पशु-पक्षी भी सुरक्षित रहेंगे:
गौशालाओं में चारा-पानी, परिंडे और ग्रामीण इलाकों में मोबाइल वेटनरी यूनिट की व्यवस्था के निर्देश जारी हुए हैं।

बिजली-पेयजल विभाग सतर्क:
विभागों को ट्रांसफॉर्मर, पेयजल सप्लाई व खराब ट्यूबवेल को तुरंत दुरुस्त करने के आदेश मिले हैं।

महिलाओं और गर्भवती के लिए खास योजनाएं:
आंगनवाड़ी केंद्रों पर लू से बचाव के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

प्रशासन ने अपील की है कि आमजन भी अपने घरों में परिंडे व पानी की व्यवस्था कर पक्षियों और पशुओं की रक्षा करें। गर्मी के इस संकट से जूझने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी के साथ मैदान में है।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights