Nature Nature

आखातीज पर घर- घर बना खिचड़ा, किसानों ने कृषि यंत्रों के पूजन के साथ हलाेतिया कर लिया जमाने का शगुन, जमाने को लेकर क्या कहा किसानों ने देखे विशेष फोटो के साथ पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़ 30 अप्रेल 2025  (विशेष रिपोर्ट फोटो सहित गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा)

बुधवार को आखातीज (अक्षय तृतीया) का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आखातीज के अवसर पर घर-घर में बाजरा, मोठ, मूंग की खोडी कूटकर खिचड़ा एवं इमली का घोल बनाया गया।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हर घर में नए मटके का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की गई। किसानों ने कृषि यंत्रों का पूजन कर एवं अपने खेतों में हलोतिया कर अच्छे जमाने की कामना की ।

आखातीज पर्व पर खोडी कूटकर घर घर बनाया गया खिचड़ा ।

किसानों ने अलसुबह खेतों में जाकर जमाने का संकेत लिया। सिंचित खेती करने वाले किसानों ने आज मूंगफली का बिजान कर शगुन लिया तो बारानी खेती करने वाले किसानों ने अलसुबह खेतों में जाकर पशु पक्षियों सहित वन्य जीवों के संकेत से जमाने का शगुन लिया ।आखातीज के पर्व पर खेतों में किसानों ने सुड़ कर खेतों की साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।

अक्षय तृतीया आखातीज के दिन आज सातलेरा गांव के युवा किसान मालाराम तावनियां एवं नंदलाल ने खेत में हलोंतिया कर मूंगफली का बिजान किया शुरू ।

सातलेरा गांव के बुजुर्ग किसान मालाराम तावनियां ने बताया कि इस बार वन्य जीवों की आवाज,खेतों में मस्त होकर बैठे गौ वंश को देखते हुए अच्छे जमाने का संकेत मिल रहा है।किसान गिरधारी लाल लिखाला सहित बिग्गा गांव के किसान बनवारी लाल शर्मा ,तोलाराम जाखड़ ने बताया कि आज अलसुबह खेतों में तीतर, मोर की मधुर आवाज से अच्छे जमाने का शुभ संकेत मिला है। पंडित सत्यनारायण तावनियां ने आज अलसुबह खेतों में जाकर जमाने का शगुन लेते हुए कहा कि इस बार अच्छी बरसात एवं अच्छे जमाने का संकेत है।
वहीं आज अक्षय तृतीया पर अबूझ सावा होने के कारण विवाह शादियों की धूम मची है। आज के दिन खरीददारी करना शुभ माना गया है जिसके चलते बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिली। आखातीज के दिन आज नूतन प्रतिष्ठानों सहित गृह प्रवेश, मकानों की नींव रखने तथा अनेक शुभ कार्यों का आगाज हुआ।

किसानों ने अलसुबह खेतों में जाकर लिया जमाने का शगुन।कृषि यंत्रों का पूजन कर खेतों में सूड किया प्रारंभ ।

लिया गया जमाने का संकेत ।

Related Posts

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights