Nature Nature

वीर तेजा धर्मशाला में जाट समाज की विशाल बैठक, मंदिर निर्माण के लिए जुटाए 9.16 लाख रुपये

Nature

समाचार गढ़, 29 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। वीर तेजा धर्मशाला में जाट समाज की एक विशाल बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा (पूर्व विधायक) ने की। बैठक में समाज के प्रबुद्ध जनों की बड़ी संख्या उपस्थिति रही।

बैठक में वीर तेजा मंदिर के निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। इसके तहत पूर्व में घोषित सहयोग राशि को एकत्रित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान 9 लाख 16 हजार रुपये की सहयोग राशि एकत्र हुई, जबकि 2 लाख 50 हजार रुपये की नई घोषणा की गई। इसके अलावा, बैठक में कन्या छात्रावास के निर्माण और धर्मशाला पुनर्निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।

युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज सेवा की सलाह
बैठक में मंगलाराम गोदारा ने समाज के युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज हित के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षित करने और संस्कारवान बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने की बात कही। साथ ही, उन्होंने कहा कि जाट समाज ही नहीं, बल्कि सभी वर्गों के सहयोग के लिए हर संभव मदद जारी रखनी चाहिए।

सम्मानित जनों ने रखा अपना पक्ष
बैठक में पूर्व सरपंच सरवनराम जाखड़, तुलसीराम गोदारा, हेतराम जाखड़, पूनम चंद नैन, विवेक माचरा, जसवीर सारण, सरवन भांबू, सुभाष पूनिया, मास्टर आदुराम जाखड़, मास्टर प्रभुराम बाना, मोडाराम महिया, लक्ष्मण खिलेरी, संतोष गोदारा धोलिया, दिलीप शेरडिया, गोवर्धन खिलेरी, कोडाराम भादू, केसुराम कस्वा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में चांदराम चाहर, मास्टर सतनारायण बाना, मेघराज चोटिया, रामचंद्र चोटिया, खींया राम गोदारा, आईदान गोदारा, श्रीराम भादू, रमन गोदारा, किशन गोदारा, संतराम ज्याणी, प्रकाश दुसाद, आंसूराम तरड़, नेताराम गोदारा, रामकिशन गावड़िया, राजेश मंडा, दुर्गाराम महिया, सीताराम बाना, सीताराम सिवर, उदयभान सराडिया, ओमप्रकाश बाना (सरपंच), धर्मपाल बांगड़वा, भंवरलाल सारण जाखासर, मामराज गोदारा, सोहनजी नैन बिंजासर, बीरबल देहड़ू, गंगाराम बाना, तुगनाराम ज्याणी, रामेश्वर महिया, जैसा राम कुल्हाड़िया, सोहनजी पी.टी.आई सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और समाज को एकजुट होकर विकास कार्यों में योगदान देने का आग्रह किया गया।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights