Nature Nature

सैंकड़ो युवा, रैली, कई गाड़ियां, युवाओं में जोश, ऊर्जा, साफा, फूल मालाओं से स्वागत, पढ़े जिलाध्यक्ष के स्वागत की ख़बर

Nature

समाचार-गढ़, 6 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। सैंकड़ो युवा, रैली, कई गाड़ियां, युवाओं में जोश, ऊर्जा, साफा, फूल मालाओं से स्वागत। ये नज़ारा आज नेशनल हाईवे 11 पर स्थित करणी हेरिटेज में देखने को मिला। मौका था छात्र नेता कृष्ण कुमार गोदारा के एनएसयूआई जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर स्वागत कार्यक्रम का। श्रीडूंगरगढ़ में जितेंद्र भादू के नेतृत्व में टीम एनएसयूआई द्वारा भव्य स्वागत समारोह व विशाल रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ तहसील के तमाम छात्र शक्ति व NSUI कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, मालाओं व नारेबाजी करते हुए जोशीले अंदाज में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा का स्वागत किया। इस अवसर पर जितेन्द्र भादू ने साफा व माला पहनाकर किया तो वहीं PCC सचिव रामनिवास कूकना का प्रधान प्रतिनिधि केशरराम गोदारा, यूथ कांग्रेस नेता हरिराम बाना ने स्वागत किया। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के वर्तमान अध्यक्ष हरिराम गोदारा का वरिष्ठ कांग्रेस नेता मूलाराम भादू ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान NSUI टीम श्रीडूंगरगढ़ ने राजकीय डूंगर महाविद्यालय के अध्यक्ष पद NSUI उम्मीदवार जितेंद्र भादू को बनाने की बात पदाधिकारियो के समक्ष रखी।
इस दौरान संगठन के सुभाष सारण, शंकर सायच, अशोक चौधरी, मनीष शायच, अमित मीणा, अभिषेक चौधरी, हरी गोदारा, दौलत राम जाखड़, ओपी बाना, चंद्रशेखर भुंवाल, मुकेश बिस्सू, रामदेव जाखड़, गोल्डन तंवर, रामा मुंड, दामोदर कीचड़, मनोज गोदारा, हरिराम भाम्भू, मुनीराम महिया, माला राम गोदारा, नरेंद्र गोदारा, गौरीशंकर गोदारा, दामोदर खिचड़, मुकेश सियाग, साहिल भाटी, राहुल वाल्मीकि, प्रशांत प्रजापत, दिनेश चौधरी, दीनदयाल जाखड़, उत्तम नाई, संजय सारस्वत, रामनिवास शायच, छगनलाल सायच, संजय नायक, दिनेश महिया, कालू चौधरी, कालूराम सारण, किशन वाल्मीकि, अमित मीणा, राकेश सारण, कानाराम, कृष्णा चांवरिया, रामदेव जाखड़, सुरेश बाना, मुनिराम महिया, तुलशिराम जाखड़, राकेश बाना, जितेंद्र तुंगरिया, शिशपाल बाना, श्रवण सिद्ध, राजूराम जाखड़, देवाराम नैण, कपिल शर्मा, कालूराम नाई, पुरनाथ सिद्ध, नंदलाल जाखड़, सुखराम जाखड़, गोविंद गुरावा, नाफिद चुनगर, बाबूलाल मीणा, साजिद काजी सहित सैंकड़ो की संख्या में युवा शक्ति मौजूद रही।

एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का छात्रों ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

समाचार-गढ़, 6 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृष्ण गोदारा के मनोनयन के बाद पहली बार जिले में आने पर एनएसयूआई के छात्रों ने सातलेरा गांव पहुंचने पर युवाओं ने माला पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। एनएसयूआई छात्र राजेश शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने सातलेरा बस स्टैंड पर युवाओं ने जिलाध्यक्ष कृष्ण गोदारा, हरिराम गोदारा, रामनिवास कुकणा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर काफी संख्या में युवा तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

एनएसयूआई के छात्रों द्वारा सातलेरा गांव में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष का किया गया स्वागत अभिनंदन ।
एनएसयूआई के छात्रों द्वारा सातलेरा गांव में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष का किया गया स्वागत अभिनंदन ।

Related Posts

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights