Nature Nature

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

Nature

समाचार गढ़ 23 जून 2026। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चे हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि एक 10 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों बच्चे स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे और सड़क पार करने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा जालोर शहर के जालोर-बागरा रोड स्थित सीकर हॉल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्य कुमार (10) अपने दो साथियों के साथ किराना दुकान से दूध लेकर घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता ने उन्हें घर जाने के लिए कहते हुए सावधानी बरतने की हिदायत दी थी और खुद दुकान बंद करने की बात कही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद हादसे की सूचना घर पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे सड़क की एक लेन पार करने के बाद डिवाइडर के पास खड़े होकर दूसरी तरफ जाने का इंतजार कर रहे थे। तभी बागरा की ओर से आ रही हाइड्रा क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्य कुमार के शरीर का निचला हिस्सा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जालोर ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक घायल बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया, जबकि दूसरे बच्चे का उपचार जालोर में जारी है।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने हादसे में शामिल हाइड्रा क्रेन को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मासूम बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। केंद्र सरकार महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने के लिए सितंबर के तीसरे हफ्ते में संसद का छोटा विशेष सत्र बुलाने पर विचार…

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। भारत अपनी BRICS अध्यक्षता के दौरान संगठन को ज्यादा व्यावहारिक और विकास-केंद्रित बनाने पर जोर देगा। 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights