Nature Nature

गर्मी, गहमागहमी और पारदर्शिता के बीच श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की मण्डल बैठक में अहम फैसले

Nature

समाचार गढ़, 20 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित मण्डल बैठक में उस समय हलचल का माहौल बन गया, जब तय समय 11 बजे की बजाय बैठक को कोरम पूरा नहीं होने के कारण एक घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा। दोपहर 12 बजे पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक दोबारा आरंभ हुई, जहां शुरुआत में ही अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक के आरंभ में ही पार्षदों और E.O. के बीच नियमों को लेकर थोड़ी गहमागहमी भी देखने को मिली, जहां पार्षदों ने बैठक तुरंत शुरू करवाने की मांग की, पर E.O. ने नियमानुसार स्पष्ट इनकार कर दिया। इस दौरान भीषण गर्मी से परेशान पार्षद रुमाल और गमछों से पसीना पोंछते दिखे, वहीं पीछे चल रही एसी को लेकर तंज कसा गया—”आप एसी में बैठे हैं और हम गर्मी से झुलस रहे हैं”—जिसके बाद E.O. ने एसी बंद कर दी। कॉलोनी विकास के दो प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें खसरा नम्बर 1464/1151 पर कॉलोनी विकसित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई, जबकि खसरा नम्बर 926 व 1209/927 के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। बैठक में मौजूद पार्षदों ने राजनीतिक मतभेद भुलाकर ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया का समर्थन किया, जिसकी जानकारी देते हुए E.O. ने बताया कि नगरपालिका की भूमि पर कॉलोनी विकसित की जाएगी और प्लॉट्स की पारदर्शी ऑनलाइन नीलामी डीएलसी रेट पर की जाएगी, जिसकी पूर्व सूचना समाचार पत्रों और प्रचार माध्यमों से दी जाएगी। रेरा अप्रूवल के बाद ही पूरी प्रक्रिया आरंभ होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी खरीदार को असुविधा न हो। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद विनोदगिरी गुसाईं, जगदीश गुर्जर, सोहनलाल ओझा, अंजू पारख, भरत सुथार, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय सहित एसआई हरीश गुर्जर व जितेंद्र भोजक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026 बीकानेर। जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार देर शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक…

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। बीकानेर के मशहूर भुजिया उद्योग पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है। हाल ही में कीमतों में 20 रुपये प्रति किलो की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    ईरान का अमेरिका पर अविश्वास कायम, सीजफायर वार्ता के बीच होर्मुज संकट और तेल टैंकरों की हलचल

    ईरान का अमेरिका पर अविश्वास कायम, सीजफायर वार्ता के बीच होर्मुज संकट और तेल टैंकरों की हलचल

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights