Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की पांच बड़ी खबरें एक साथ पढ़िए

Nature

श्रीडूंगरगढ़ की पांच बड़ी खबरें एक साथ पढ़िए
समाचार गढ़, 20 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़।
1️⃣ बाड़ी के होद में तैरता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास में शुक्रवार सुबह एक बाड़ी में पानी के होद में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। होद को टीन शेड व पट्टी से ढका गया था, लेकिन शेड हटे होने पर राहगीर को शक हुआ और झांकने पर शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर एसआई मोहन मीणा टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान बाजार के एक व्यापारी के 35 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे परिवार में शोक की लहर है। मौत के कारणों की जांच जारी है।

2️⃣ श्रीडूंगरगढ़ में घरेलू हिंसा और हथियारों का आतंक, 12 लोगों पर केस दर्ज

श्रीडूंगरगढ़। वार्ड संख्या 3 निवासी ओमप्रकाश राजपूत ने बेनीसर निवासी प्रकाश सिद्ध व अन्य करीब 12 लोगों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज व हथियार लहराने का आरोप लगाया है। घटना 18 जून की रात व 19 जून की सुबह दो बार घटी, जब आरोपियों ने लाठी-कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला किया। महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों पर भूमि पर कब्जे और मोहल्ले में आतंक फैलाने का आरोप है। मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंपी गई है।

3️⃣ जैतासर की ढाणी से नाबालिग युवती लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

जैतासर की रोही में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग युवती तीन दिन से लापता है। परिजनों ने राजूराम नायक नामक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। घटना 17 जून की है, जब आरोपी युवती को राशन दिलवाने के बहाने बाइक पर लेकर गया और फिर वापस नहीं लौटा। कई बार कॉल करने के बावजूद उसका मोबाइल बंद मिला। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच हैड कांस्टेबल देवाराम कर रहे हैं।

4️⃣ बीदासर रोड पर कार-बाइक भिड़ंत, चार घायल बीकानेर रेफर

श्रीडूंगरगढ़-बीदासर मार्ग पर गांव बाना के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रीड़ी निवासी रणवीर भार्गव, कार सवार सरला शर्मा (रीड़ी), विष्णु शर्मा और विदुर शर्मा (दोनों नापासर) शामिल हैं। सभी को बीकानेर रेफर किया गया है। आपणों गांव सेवा समिति के सेवादारों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।


5️⃣ शर्मनाक ब्लैकमेलिंग: विवाहिता से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, लाखों ऐंठे

संयुक्त परिवारों के टूटने और अकेली महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। श्रीडूंगरगढ़ की एक 24 वर्षीय विवाहिता ने दो युवकों – सोहिल खान और जाहिद – पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये और गहने ऐंठने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने वीडियो एडिट कर बनाए और उसे दिखाकर लगातार ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच सीओ निकेत पारीक कर रहे हैं।


👉 इस रिपोर्ट को अपने दोस्तों और परिवारजनों से जरूर साझा करें ताकि लोग सतर्क रहें और जागरूक भी।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights