Nature Nature

प्रारंभिक शिक्षा विभाग को महत्वपूर्ण अनुभाग वापस हस्तांतरित

Nature

बीकानेर। कांग्रेस सरकार के दौरान प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कई महत्वपूर्ण अनुभाग माध्यमिक शिक्षा विभाग में चले गए थे। अब तकरीबन चार साल बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के पद पर नियुक्ति होने के बाद अनुभागों को पूर्व की तरह प्रारंभिक शिक्षा विभाग को सौंपने का क्रम शुरू हो गया है। अब इन अनुभागों पर नियंत्रण प्रारंभिक शिक्षा निदेशक का रहेगा। इस संबंध में प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा के निदेशकों ने आदान-प्रदान पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को सौंपे गए अनुभागों में नियुक्ति प्रकोष्ठ, उप निदेशक एवं शैक्षिक के विभिन्न कार्य, पीएसपी के कार्य, मॉनिटरिंग, खेलकूद, प्राथमिक एवं बाल वाटिका संबधित कार्य एवं कार्मिकों के प्राथमिक जांच कार्य आदि शामिल हैं।
कर्मचारियों ने इस फैसले पर खुशी जताई है।
नियुक्ति प्रकोष्ठ के तहत प्रबोधक 1998,1999 विद्यालय सहायक, पंचायत शिक्षक, शिक्षक भर्ती लेवल-1 एवं 2, विशेष शिक्षक, प्रारंभिक शिक्षा के अधीन कार्यरत कार्मिकों के आश्रितों के अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण एवं नियुक्ति के विधि संबंधी कार्य किए जाएंगे। इसी तरह उप निदेशक, गुणवत्ता तथा शैक्षिक के कार्य के दौरान नए स्कूल खोलना, स्कूलों का नाम परिवर्तन, स्कूलों को मर्ज करना, बंद किए गए विद्यालयों को पुनः प्रारंभ करना, शैक्षिक भ्रमण, स्टाफिंग पैटर्न, शाला दर्पण पोर्टल पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमोन्नत करना आदि कार्य अब प्रारंभिक शिक्षा के अधीन रहेंगे। पीएसपी के तहत गैर सरकारी स्कूलों में आरटीई में प्रवेशित विद्यार्थियों के प्रवेश एवं राशि पुनर्भरण आदि कार्य किए जाएंगे। गैर सरकारी स्कूलों की क्रमो तथा आरटीई भुगतान संबंधी शिकायतों का निस्तारण आदि कार्य किए जाएंगे।

Related Posts

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights