Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में ग्रामीण अंचल के जनप्रतिनिधियों ने जमकर कोसा विभाग के अधिकारियों को, लगाया खानापूर्ति का आरोप

Nature

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के बैठक हॉल में आज गुरुवार को साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई।जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में महात्मा गांधी नरेगा के 149 करोड़ के कार्यों का अनुमोदन हुआ। बैठक में तहसीलदार राजवीर कड़वासरा की उपस्थिति में प्रधान सावित्री देवी गोदारा, कार्यकारी बीडीओ भवानीसिंह ने ग्राम पंचायतों से समागत सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की जनसमस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए बैठक में मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने और कार्यवाही की प्रगति के बारे में सूचित करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रीराम भादू, बिग्गा सरपँच जसवीर सारण, सेरुणा सरपँच पति एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, एडवोकेट रणवीरसिंह, लिखमादेसर सरपँच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, धनेरू सरपँच मोहनलाल स्वामी, पूनरासर सरपँच प्रकाशनाथ, ओमप्रकाश पंचायत समिति सदस्य सहित अनेकों ने ग्रामीण अंचल में विद्युत, जलदाय, पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से रखा और जलदाय विभाग की कार्यशैली को जमकर कोसते हुए सिर्फ खानापूर्ति करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान बैठक में कृषि विभाग के डॉ. कन्हैयालाल सारस्वत, विद्युत विभाग के एईएन मुकेश मालू, जलदाय विभाग के एईएन मांगीलाल मीणा, पशुपालन विभाग के डॉ. उत्तमसिंह सहित शिक्षा विभाग सहित अनेकों विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदनराज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।समाचारगढ 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का…

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी में 2.2% और सेंसेक्स में 2.1% की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights