Nature Nature

केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री व विधायक की मौजूदगी, प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत किया प्रॉपर्टी कार्ड वितरण

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 18 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में स्वामित्व योजना के तहत देशभर के 50 हजार गांवों में 58 लाख प्रॉपर्टी कार्ड वितरण और योजना के लाभार्थी कार्डधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम शनिवार को आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रवींद्र रंगमंच पर किया गया। इस दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए देश के लाखों ग्रामीणों को उनकी भूमि का कानूनी दस्तावेज दिया है। इससे उनका जीवन स्तर सुधरेगा। उन्होंने कहा कि आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और 3D प्रिंटिंग का है। केंद्र सरकार द्वारा आमजन की सहूलियत के लिए इन तकनीकों का भरपूर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि के कानूनी दस्तावेज नहीं होने के कारण आने वाली समस्याओं का बारीकी से अध्ययन करने के बाद केंद्र सरकार द्वारा इसका समाधान किया गया है। इस दौरान उन्होंने जिले के 50 लाभान्वितों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए।
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आमजन के कल्याण से जुड़े कार्य सतत रूप से किया जा रहे हैं। स्वामित्व योजना लाखों लाभार्थियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ेगी।
खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने इसे केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत, गुमान सिंह राजपुरोहित, चंपालाल गेदर, संपत लाल पारीक, कुंभ नाथ सिद्ध, डॉ बेगाराम बाना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights