Nature Nature

बेटा-बेटी का भेदभाव छोड़ बेटियों को पढ़ाएं अभिभावक, विद्यार्थी हैं देश के कर्णधार – सरपंच रामप्यारी जाखड़

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 18 जनवरी 2025।
बिग्गाजी शिक्षण संस्थान सातलेरा में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ ने सरस्वती पूजन के साथ किया। समारोह में मुख्य अतिथि मेघाराम भाटिया (तोलियासर) और भंवरलाल हरडू (बिरमसर) थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कमांडो डिफेंस एकेडमी कितासर के रामकिशन फौजी उपस्थित रहे।

अध्यक्षता कर रहीं जैसलसर सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ ने अपने संबोधन में अभिभावकों से बेटा-बेटी में भेदभाव छोड़ने और बेटियों को भी समान शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “एक बेटी के शिक्षित होने से दो घर रोशन होते हैं।” साथ ही, विद्यार्थियों को मोबाइल फोन का सकारात्मक उपयोग करने और उसके दुष्प्रभावों से बचने की सलाह दी।

प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र रामदयाल (पुत्र मुखराम गोदारा) का सीआरपीएफ और शैतानाराम (पुत्र भंवरलाल तोलियासर) का बीएसएफ में चयन होने पर साफा, माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 9 की छात्रा भगवती और राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 5 के छात्र रामदेव तावनियां को भी सम्मानित किया गया। पिछले सत्र में कक्षा में टॉप तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सहयोग

छात्र-छात्राओं ने समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें ग्रामीणों और अभिभावकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी आगंतुकों के लिए चाय, पानी और प्रसाद की व्यवस्था की। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे बिग्गाजी शिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक सहीराम जाखड़ ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार एक खास ऊंट अपनी शाही साज-सज्जा और कीमत को लेकर चर्चा में है। इस ऊंट के गले में…

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    समाचार गढ़ 15 नवंबर 2026। झारखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तांत्रिक सिद्धि हासिल करने के लिए एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    गले में 35 तोला चांदी, शाही ठाठ के साथ मेले में पहुंचा ऊंट; कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    तंत्र-मंत्र के नाम पर रिश्तों का कत्ल, मौसी ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 8 साल की भांजी की दी बलि

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    रेलवे ट्रैक धमाके की साजिश का खुलासा, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पंजाब से पकड़े गए आरोपी

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights