Nature Nature

सर्दियों की डाइट में इन तरीकों से करें कच्ची हल्दी को शामिल, सेहत को भी मिलेंगे भरपूर फायदे

Nature

समाचार गढ़, 12 नवम्बर 2024। कच्ची हल्दी :अदरक के समान दिखने वाली एक प्रकार की जड़ है, जिससे बने हल्दी पाउडर का उपयोग हम डेली लाइफ में करते हैं। इसमें करक्यूमिन, आयरन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है,जो शरीर के किसी भी अंग में होने वाले सूजन को कम करने,इम्यून पॉवर को बढ़ाने,पाचन क्रिया को सुधारने और त्वचा को चमकदार बनाए रखने में सहायक होते हैं। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण हमें सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाते हैं और शरीर को नेचुरल तरीके से अंदर से गर्म रखते हैं। इसलिए इसका सर्दियों में सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। तो आईए जानते हैं कि इस मौसम में इसका किन किन रूपों में सेवन किया जा सकता है।
अदरक, कच्ची हल्दी, काली मिर्च और तुलसी को पानी में उबालें। यह चाय इम्युन पावर बढ़ाने के साथ सर्दी-खांसी से राहत देती है।

कच्ची हल्दी का अचार
कच्ची हल्दी, नींबू और हरी मिर्च को कुछ हल्के मसालों के साथ मिक्स कर अचार बनाएं। यह लंच या डिनर के साथ खाया जा सकता है और विटामिन सी के साथ एंटी ऑक्सीडेंट्स भी प्रदान करता है।

सब्जियों में हल्दी
रोजाना खाने की सब्जियों या दालों में हल्दी मिलाएं। यह न केवल स्वाद बढ़ाती है बल्कि हड्डियों को मजबूत बनाने और सूजन कम करने में भी सहायक है।

हल्दी का जूस
कच्ची हल्दी, आंवला, और शहद मिलाकर एक पौष्टिक जूस तैयार करें। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है जो पाचन तंत्र सहित समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

सूप में हल्दी
सब्जियों के सूप या दाल में कच्ची हल्दी डालें। यह न केवल सूप को पौष्टिक बनाती है बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करती है।

स्मूदी में हल्दी
अपने पसंदीदा फलों या हरी सब्जियों के साथ कच्ची हल्दी मिलाकर स्मूदी बनाएं। यह पाचन में सुधार करती है और सर्दियों में मेटाबालिज्म बढ़ाने में सहायक होती है।

लड्डू या एनर्जी बॉल्स में हल्दी
सत्तू, तिल और ड्राई फ्रूट्स के साथ हल्दी मिलाकर लड्डू या एनर्जी बॉल्स बनाएं। यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत है और सर्दियों में गर्मी प्रदान करता है।

सलाद में हल्दी
ताजी कच्ची हल्दी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सलाद में डालें। यह पेट को ठंड से बचाती है और सर्दियों में डाइजेशन को सुधारती है।

  • Related Posts

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights