Nature Nature

विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से किसानों को बढ़ा हुआ अनुदान, नई प्रणाली से मिलेगी समय पर राहत

Nature

समाचार गढ़, 10 सितंबर 2024, श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न कृषि योजनाओं में दी जाने वाली अनुदान राशि में वृद्धि की है। अब सामान्य श्रेणी के किसानों को 4 लाख और सीमांत व लघु किसानों को 4 लाख 50 हजार रुपए तक का अनुदान मिलेगा। डिग्गी, ट्यूबवेल, तारबंदी, फॉर्म पॉन्ड जैसी योजनाओं के तहत अनुदान पाने के लिए अब लॉटरी के बजाय ‘पहले आओ, पहले पाओ’ प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे किसानों को समय पर राहत मिल सकेगी।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फॉर्म पॉन्ड योजना में सुधार और जलहौज योजना को पुनः शुरू करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने उनके आग्रह को मानते हुए राज्य योजना और मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत अनुदान राशि में बढ़ोतरी का निर्णय लिया।

इसके तहत सामान्य श्रेणी के किसानों के लिए अनुदान 3 लाख से बढ़ाकर 4 लाख और सीमांत व लघु श्रेणी के किसानों के लिए 3 लाख 40 हजार से बढ़ाकर 4 लाख 50 हजार रुपए कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी से किसानों को महंगाई और बढ़ती लागत के बीच राहत मिलेगी। साथ ही, ट्यूबवेल क्षेत्र में भी जल हौज निर्माण के लिए किसानों को 1.5 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को डिग्गी, फार्म पॉन्ड, तारबंदी और कृषि यंत्रों पर भी अनुदान देने की नई प्रणाली ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लागू की गई है, जिससे लॉटरी की प्रतीक्षा समाप्त होगी और किसानों को समय पर मदद मिल सकेगी।

विधायक सारस्वत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम है और इससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी। क्षेत्र के किसानों ने भी इस बदलाव के लिए मुख्यमंत्री और विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया है।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights