Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की धूम, विद्यालयों में हुआ भव्य आयोजन

Nature

मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान एवं शिशु भारती पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

समाचार गढ़ 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान एवं शिशु भारती पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया।
मदर केडी विद्यालय में संस्था निदेशक श्री प्यारेलाल ढूकिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया, वहीं शिशु भारती पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक श्री सुभाष सिद्ध बाना ने ध्वज फहराया।

शिशु भारती स्कूल में पुरस्कार के साथ बच्चे
मदर के.डी. स्कूल में ध्वजारोहण करते गणमान्य जन

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम उपरांत विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) कालूबास में हुआ भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह

समाचार गढ़ 15 अगस्त 2025 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) कालू बास, श्रीडूंगरगढ़ में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे

समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी श्री रामदेव बोहरा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कमल किशोर व श्री दीनदयाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री जयदयाल शर्मा, श्री दामोदर प्रसाद, श्री हरिराम, श्री रामनिवास एवं श्री पेमाराम शामिल रहे। बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति करती बालिकाएं

विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। उपस्थित सैंकड़ों लोगों ने विद्यालय विकास के लिए तन-मन-धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया।

प्रधानाचार्य श्री शंकर लाल जड़िया ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी से सहयोग की अपील की, जिससे आने वाले समय में विद्यार्थियों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री किशन लाल शर्मा ने किया।

Related Posts

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights