Nature Nature

निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने भाजपा की बढ़ाई मुश्किलें

Nature

राजस्थान में बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद कैलाश चौधरी, कांग्रेस ने आरएपी से आए उम्मेदाराम को मैदान में उतारा हैं।

वहीं रविंद्र सिंह भाटी इस लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद के चुनाव लड़ रहे हैं। भाटी की लोकप्रियता और लोगों से मिल रहा प्यार बीजेपी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बीजेपी ने इस सीट पर अपनी जीत पक्की करने के लिए रणनीतियां बना रही है। बीजेपी ने अब इस सीट पर फिल्डिंग और टाइट कर दी है।

बीजेपी ने दिग्गज नेता मैदान में उतारे

बाड़मेर में कैलाश चौधरी की सपोर्ट करने के लिए भाजपा ने संत, नेता, अभिनेता और खिलाड़ी सभी को मैदान में उतार दिया है। इस सीट पर बीजेपी ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए कई अहम कदम उठाए हैं। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा पिछले दो दिन से बाड़मेर दौरे पर हैं। सीएम ने इन दो दिनों में राजपुरोहित, ब्राह्मण और ओबीसी सहित कई वर्ग के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की।

सीएम और डिप्टी दीया कुमारी ने किया बाड़मेर दौरा

सीएम भजनलाल शर्मा ने सेवाड़ा में विश्नोई समाज के आराध्य देव जंभेश्वर मंदिर में समाज के खुले अधिवेशन में भी भाग लिया। सीएम पूरी रात लोगों से मिलते रहे। राजस्थान के डिप्टी दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी इस चुनावी माहौल में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। बैरवा मंगलवार सुबह बाड़मेर पहुंचे। जहां उन्होंने मटके मां शंभू नाथ सैलानी से मुलाकात कर चुनाव को लेकर चर्चा की।

शंभू नाथ सैलानी का दलित समाज पर खासा प्रभाव है और विधानसभा में दलित समाज काफी अहम रहा था। बाड़मेर-जैसलमेर बालोतरा लोकसभा सीट पर बीजेपी की रणनीति के तहत हर वर्ग हर जाति तक पहुंच कर उन्हें साधने के साथ जीत के लिए किलाबंदी की गई है।

पीएम मोदी समेज भाजपा के ये नेता करेंगे दौरा

8 अप्रैल को बागेश्वर धाम सरकार बाबा वीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी सभा कर चुके हैं।
9 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने चौहटन में अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया।
10 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जैसलमेर दौरे पर रहेगी।
11 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिवान विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर रहेंगे।
12 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाड़मेर में सभा करेंगे।
13 अप्रैल को फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद सनी देओल गुड़ामालानी में सभा करेंगे।
14 अप्रैल को WWF के रेसलर द ग्रेट खली पचपदरा के दौरे पर रहेंगे।
15 अप्रैल को पूर्व बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया बयातु दौरे पर रहेंगे।
16 अप्रैल को स्मृति ईरानी शिव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी।

Related Posts

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights