Nature Nature

इंडो-मालदीव अंतर्राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट मैच सीरीज़ में भारत दूसरे स्थान पर, कप्तान तुषार चौरडिया का शानदार प्रदर्शन

Nature

समाचार गढ़, 10 अक्टूबर, मालदीव/जलगांव, श्रीडूंगरगढ़। बीसीसीआई आयोजित विज्जी ट्रॉफी टूर्नामेंट वेस्ट जोन टीम, एमजे कॉलेज और बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय , जलगांव क्रिकेट टीम के कप्तान और टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ी तुषार चौरडिया को भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट टीम की कप्तानी दी गई ।

टूर्नामेंट हाल ही में मालदीव में सम्पन्न हुआ। तुषार चौरडिया ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही और उनका शानदार प्रदर्शन रहा। और जल्दी ही होने वाले एशिया कप टीम में भारतीय टीम की तैयारी शुरू हो गयी हैं। इससे पहले तुषार ने सोलापुर में टेनिस बॉल क्रिकेट स्कूल टूर्नामेंट में महाराष्ट्र टीम में भाग लिया। जलगाँव जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ पटेल और महाराष्ट्र टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. मोहम्मद बाबर ने तुषार का अभिनंदन किया।
2024 इंडो-मालदीव इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट सीरीज़ में भारत दूसरा स्थान (रजत पदक) पर रहा। 5-6 अक्टूबर, 2024 भारत-मालदीव अंतर्राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट मैच सीरीज़ का समापन एकुवेनी क्रिकेट ग्राउंड, माले (मालदीव) में हुआ, जिसमें मालदीव क्रिकेट बोर्ड 30 यार्डस की सीमा प्रारूप में चैंपियन के रूप में उभरे।
माले(मालदीव) स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार कप्तान तुषार चौरडिया को दिया गया। एसबीसीएफआई विशेष पुरस्कार डॉ. एमडी लतीफुद्दीन को दिया गया ।
श्री. मोहम्मद नासिर (मालदीव क्रिकेट बोर्ड के सदस्य), डॉ. एमडी लतीफुद्दीन (अंतर्राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट महासंघ के समन्वयक), श्री. इमरान अहमद लारी ( टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव) इनके द्वारा पुरस्कार वितरण किया गये।
भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के कप्तान तुषार चौरडिया जलगांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में निम्स विश्वविद्यालय, शिरपुर में क्रिकेट प्रशिक्षक के रूप में काम कर रहे हैं। तुषार चौरडिया मूल श्रीडूंगरगढ (बीकानेर) के निवासी एवं जलगाँव प्रवासी है।

  • Related Posts

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में सैनिकों की मौत और घायल होने की खबरें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन अब एक ऐसा…

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    समाचार गढ़ 24 नवंबर 2026। चीन अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक पर तेजी से काम कर रहा है। यारलुंग त्सांगपो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बिसलेरी के पानी में केमिकल मिलने का मामला, नई जांच में क्या निकला? कंपनी ने बताई पूरी कहानी

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    बीकानेर में अफीम तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए बरामद

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights