Nature Nature

मॉक ड्रिल में समस्त उपकरणों का उपयोग कर जांचने के दिए निर्देश

Nature

आगजनी जैसी दुर्घटनाओं से निपटने के लिए जिला कलेक्टर ने ली समन्वय बैठक

मॉक ड्रिल में समस्त उपकरणों का उपयोग कर जांचने के दिए निर्देश

समाचार-गढ़, बीकानेर, 20 अक्टूबर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि आगजनी जैसी दुर्घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए आवश्यकता पड़ने पर संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करें।
जिला संकट स्थिति समूह की समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि मॉक ड्रिल में सभी संबंधित विभाग अपना प्रतिनिधि भेजें। मॉक ड्रिल के दौरान सभी संबंधित एजेंसियां अपने यहां उपलब्ध संसाधनों तथा उपकरणों का प्रयोग सुनिश्चित करें ताकि इन उपकरणों के सक्रिय होने के संबंध में जानकारी मिल सके।
बैठक में आइओसीएल, निक लिग्नाइट, बीएस लिग्नाइट, बीपीसीएल सहित विभिन्न प्लांट्स प्रतिनिधियों द्वारा भंडारण क्षमता और सुरक्षा उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि नगर निगम आगजनी की दुर्घटनाओं से निपटने के लिए अपने संसाधन बढ़ाने की दिशा में काम करें। अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दें। दुर्घटना ना हो इसके लिए सतर्कता रहे। उन्होंने कहा आगजनी होने की स्थिति में यह संयुक्त जिम्मेदारी है कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता और नई तकनीक के उपकरण क्रय किए जाएं और नॉलेज शेयरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऑफ साइट प्लान के संबंध में इमरजेंसी प्लान को अपडेट करने के निर्देश देते हुए जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि सभी एजेंसियां अपने सेफ्टी प्लान को अपडेट करें तथा साल में एक बार मिलकर रणनीति बनाते हुए मॉक ड्रिल करें । जिला कलेक्टर ने सेफ्टी ऑडिट कराने, म्युचुअल ऐड एग्रीमेंट को रिवाइज करने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। बैठक में संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights