समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के बापेऊ-कल्याणसर नया सड़क मार्ग पर कोजूराम पुत्र मालाराम गोदारा के खेत में बनी ढाणी में आगजनी की घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक पशुओं एवं अन्य घरेलू सामान जलने से लाखों रुपए के नुकसान की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया ने आगजनी की जानकारी मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार सहित प्रशासनिक अमले को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। महिया ने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलवाई जाएंगी। वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गर्मी के मौसम में नित-प्रतिदिन आगजनी की घटनाएं घटित होना बहुत ही चिंतनीय है। मेरा किसान भाइयों से निवेदन है कि गर्मी के मौसम में खेत में पकाव पर पहुंच चुकी फसल, सूखे चारे के ढेर, झोपड़ों की सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतें।
Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच राजधानी के कई प्रमुख बाजार बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही में रुकावटों…









