Nature Nature

जैनाचार्य महाश्रमण का श्रीडूंगरगढ़ आगमन तय, 2027 में पधारेंगे आचार्य

Nature

समाचार गढ़, 20 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के जैन धर्मावलंबियों पर महत्ती कृपा करते हुए जैनाचार्य आचार्य महाश्रमण ने श्रीडूंगरगढ़ पधारने की घोषणा की है। श्रीडूंगरगढ़ से 70 सदस्यीय एक दल अहमदाबाद आचार्य महाश्रमण के दर्शनों के लिए 19 सितम्बर को रवाना हुआ। 20 सितम्बर को आचार्य महाश्रमण के दर्शन करते हुए सकल जैन समाज श्रीडूंगरगढ़ की ओर से वरिष्ठ श्रावक भीखमचन्द पुगलिया ने आचार्य महाश्रमण से श्रीडूंगरगढ़ को अपनी पावन पदरज से पवित्र करने की भावपूर्ण अर्ज की श्रीडूंगरगढ़ के इस 70 सदस्यीय दल के साथ लगभग 400 से अधिक श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी इस अर्ज में जुड़ गए जो अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, मुम्बई, सूरत सहित देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे थे। सभी ने एक स्वर में आचार्य के समक्ष “गुरुवर गिरिगढ़ से म्हे तो लेवण आया जी” गीतिका की मार्मिक प्रस्तुति दी मीडिया प्रवक्ता राजू हीरावत ने बताया कि आचार्य महाश्रमण ने श्रीडूंगरगढ़ श्रावक- श्राविका समाज की भावना का सम्मान करते हुए फरमाया कि ” सन 2027 में लाडनूँ के मर्यादा महोत्सव के बाद सरदारशहर जाते समय श्रीडूंगरगढ़ आने का भाव है।” आचार्य महाश्रमण की इस घोषणा के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ निवासियों सहित प्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई और सभी एक दूसरे को मोबाइल के माध्यम से इसकी जानकारी देते नजर आए। इस दौरान राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया, सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया, जतनलाल पुगलिया, राजकुमार पुगलिया, माणक चन्द डागा, छतरमल बोथरा, विजयराज सेठिया, झीणकार देवी बोथरा, शांता पुगलिया, महेंद्र कुमार मालू, कान्ति कुमार पुगलिया और मनोज डागा सहित सैंकड़ों श्रावक- श्राविकाएं मौजूद रही।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights