Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की अब की कुछ खास खबरें पढ़े एक साथ एक नजर में!

Nature

समाचार गढ़, 20 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़.
मोमासर लाइन पर रखरखाव, रविवार को बंद रहेगी बिजली
रविवार को रतनगढ़–मोमासर लाइन पर रखरखाव कार्य होने से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 132 केवी मोमासर व मोमासर–रतनगढ़ लाइन पर त्रैमासिक रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान 33 केवी मोमासर, गुआना जोहड़, थामड़ा, लिखमादेसर, धीरदेसर चोटियान, भादासर, आडसर व सत्तासर फीडर बंद रहेंगे। घरेलू व कृषि कनेक्शन प्रभावित होंगे, इसलिए ग्रामीणों व किसानों से अपील है कि पहले से आवश्यक तैयारी कर लें।

पूनरासर मेले में ध्वजा विवाद, युवाओं ने जताई आपत्ति
भादवा मेले के दौरान पूनरासर बाबा के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने ध्वजा चढ़ाई, लेकिन बाद में सैकड़ों ध्वज बीड़ में पड़े मिलने से युवाओं ने आपत्ति जताई। उन्होंने इसे आस्था से खिलवाड़ बताया और पुजारी ट्रस्ट को शिकायत दी। इस पर मंत्री महावीर बोथरा ने कहा कि परंपरा के अनुसार पूजन सामग्री को मंदिर परिसर में गाड़ा जाता है। सफाई व्यवस्था के कारण कुछ ध्वज बाहर डाल दिए गए थे, जिनको अब ट्रस्ट द्वारा पुनः एकत्र कर मंदिर परिसर में सम्मानपूर्वक जमींदोज किया जा रहा है।

ठुकरियासर टोल चौकी पर धरना, ग्रामीणों ने उठाई मांगें
शनिवार को ठुकरियासर टोल चौकी पर आस-पास के 20 गांवों के लोग बड़ी संख्या में जुटे और धरना दिया। ग्रामीणों ने चौकी को अवैध बताते हुए इसे हटाने, छोटी गाड़ियों को टोल मुक्त करने और बड़े वाहनों से पहले की दर से ही शुल्क लेने की मांग रखी। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण नेता मौके पर मौजूद रहे। शुक्रवार दोपहर तय वार्ता में अधिकारी नहीं पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं विभागीय अधिकारी शंकरलाल खिचड़ ने कहा कि चौकी नियमों के तहत स्वीकृत है और आड़सर टोल प्लाजा के सपोर्ट के रूप में ही कार्यरत है।

कालूबास में श्याम संकीर्तन 22 सितंबर को
कालूबास स्थित पारासर मंदिर प्रांगण में 22 सितंबर की रात विशाल श्याम संकीर्तन होगा। कार्यक्रम सवा आठ बजे से शुरू होगा, जिसमें श्याम बाबा की झांकी सजेगी। संकीर्तन में जयपुर से आयुष सोमाणी, नोखा से मुरली पारीक, लक्ष्मणगढ़ से प्रेम शर्मा और इंदौर से शिवम रावल भजन प्रस्तुत करेंगे। लखदातार ग्रुप के युवाओं द्वारा आयोजन की तैयारी की जा रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights