Nature Nature

जैसलमेर ने रचा नया इतिहासः अब गर्मियों में भी उड़ेंगी फ्लाइट्स, ‘समर शेड्यूल’ की शुरुआत

Nature

जैसलमेर ने रचा नया इतिहासः अब गर्मियों में भी उड़ेंगी फ्लाइट्स, ‘समर शेड्यूल’ की शुरुआत

समाचार गढ़ 3 मई 2026। राजस्थान के स्वर्ण नगरी जैसलमेर में रविवार को एक नया इतिहास रचा गया। पहली बार यहां के जैसलमेर एयरपोर्ट से गर्मियों के लिए ‘समर शेड्यूल’ के तहत हवाई सेवाएं शुरू हुईं। अलायंस एयर के 72 सीटर विमान के उतरते ही ढोल-नगाड़ों और राजस्थानी लोक गीतों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

अब 10-12 घंटे का सफर सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट में

अब जयपुर से जैसलमेर का सफर, जो सड़क या ट्रेन से 10-12 घंटे में तय होता था, फ्लाइट के जरिए महज 1 घंटा 45 मिनट में पूरा होगा। फिलहाल यह सेवा सप्ताह में दो दिनकृरविवार और गुरुवारकृको उपलब्ध रहेगी। इससे पर्यटकों, व्यापारियों, मरीजों और प्रशासनिक अधिकारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

टूटा ‘ऑफ-सीजन’ का मिथक, अब सालभर कनेक्टिविटी की तैयारी

अब तक जैसलमेर में पर्यटन सर्दियों तक सीमित माना जाता था और गर्मियों में फ्लाइट्स बंद कर दी जाती थीं। लेकिन इस पहल के साथ यह धारणा बदल गई है। जिला प्रशासन जैसलमेर को ‘ऑल वेदर डेस्टिनेशन’ बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

लोकल भागीदारी से संभव हुआ प्रोजेक्ट

इस हवाई सेवा को शुरू करने में स्थानीय होटल संचालकों और टूर ऑपरेटर्स का बड़ा योगदान रहा है। ‘वायबिलिटी गैप फंडिंग’ मॉडल के तहत बिजनेसमैन और आर्थिक रूप से सक्षम लोगों ने एयरलाइंस के संभावित नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी ली है, ताकि ऑफ-सीजन में भी उड़ानें जारी रह सकें।

नाइट टूरिज्म और एडवेंचर एक्टिविटीज पर फोकस

प्रशासन अब ‘नाइट टूरिज्म’, ‘ड्यून्स वॉक’, ‘स्टार गेजिंग’ और एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना बना रहा है। ऐतिहासिक स्थलों पर लाइटिंग की जाएगी, जिससे पर्यटक शाम और रात के समय भी घूम सकें।

वंदे भारत ट्रेन की भी उठी मांग

पूर्व राजपरिवार की सदस्य राजेश्वरी राज्य लक्ष्मी ने जैसलमेर के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और सेना से जुड़े परिवारों को फायदा मिलेगा।

पहले भी अपनाया गया था यह मॉडल

इससे पहले 2021 में कोरोना काल के दौरान इसी तरह के मॉडल पर विंटर सीजन में फ्लाइट्स जारी रखी गई थीं। तब प्रशासन और व्यापारियों ने मिलकर एयरलाइंस को यात्री संख्या की गारंटी दी थी, जिससे सेवाएं जारी रह सकीं।

अब उम्मीद की जा रही है कि यह नई पहल जैसलमेर को पर्यटन और व्यापार के लिहाज से नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights