Nature Nature

विद्यालय को समर्पित जल मंदिर, स्व. सोहनी देवी की स्मृति में बना शीतल जल प्याऊ

Nature

समाचार गढ़, 14 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़/सूडसर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूडसर में आज एक प्रेरणादायक और समाजोपयोगी पहल देखने को मिली। ग्राम के सम्मानित नागरिक रामलाल खोड ने अपने माता-पिता की मधुर स्मृति एवं धर्मपत्नी स्व. श्रीमती सोहनी देवी की पुण्य स्मृति में विद्यालय परिसर में शीतल जल प्याऊ (जल मंदिर) का निर्माण कर भेंट स्वरूप समर्पित किया। इस पुनीत कार्य का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुबाला चौधरी ने फीता काटकर किया। विद्यालय में इस अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने मिलकर भामाशाह परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, उपसरपंच दुर्गाराम भादू, मुखराम गोदारा, टेऊ और सूडसर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में आए ग्रामीणजनों ने इस पुण्य कार्य की सराहना की और भामाशाह परिवार को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने रामलाल खोड और उनके परिवार के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज को प्रेरणा देते हैं और आने वाली पीढ़ियों को सेवा भाव की भावना से जोड़ते हैं। विद्यालय परिवार ने भामाशाह परिवार की समृद्धि एवं सेवा कार्यों में निरंतर वृद्धि की कामना की।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights