Nature Nature

बीएलओ प्रशिक्षण का आयोजन, अधिकारियों को दी गई एप्स और फॉर्म संबंधी जानकारी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 14 जुलाई 2025।जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नायब तहसीलदार श्री रमेश सिंह चौहान द्वारा किया गया।

बीएलओ प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 151 से 200 तक के बूथ लेवल अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में बीएलओ को उनके कार्यों व जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में फॉर्म संख्या 6, 6क, 7 और 8 की प्रक्रिया, उपयोग और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बीएलओ एप्प एवं VHA एप्प की कार्यप्रणाली भी समझाई गई।

प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। प्रशिक्षण संचालन का कार्य एएलएमटी श्री मनीष कुमार सैनी, श्री नौरतमल शर्मा, श्री सहीराम भामू, श्री पवन कुमार माली एवं श्री श्रवण कुमार मोटसरा द्वारा किया गया। वहीं, संभागी रजिस्ट्रेशन व अन्य व्यवस्थाएं पूरब चंद द्वारा संपादित की गईं।

Related Posts

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिससे लोग कुछ देर के लिए चौंक सकते हैं। राज्य के सभी…

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights