Nature Nature

जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Nature

जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
समाचार गढ़, 8 अक्टूबर 2025, बीकानेर।
जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवर लाल ने बुधवार को जिला वृत्त अधिकारियों की बैठक जोनल अभियंता कार्यालय में ली।
उन्होंने वृत्तवार उपखंडों के टी एंड डी लॉसेज़ तथा राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की। निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में आ रही विभिन्न समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।
प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए फील्ड स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य करें। टीम भावना से काम करने और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से बेहतर परिणाम हासिल करने को कहा।
उन्होंने कृषि कनेक्शन जारी करने के संबंध में चर्चा की। लंबित कृषि कनेक्शनों पर असंतोष व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को रबी सीजन से पूर्व सभी लंबित कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए।
कनेक्शन से जुड़ी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी ली तथा समय पर सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान आगामी सीजन में संभावित वोल्टेज समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने प्रसारण निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि पिछले सीजन में आई वोल्टेज संबंधी समस्याओं को इस बार न्यूनतम स्तर तक सीमित किया जाए।
उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने तथा समय पर नए कनेक्शन जारी करने के लिए सभी फील्ड अभियंताओं को निर्देशित किया। विजिलेंस लक्ष्यों की पूर्ति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विजिलेंस टीम बनाकर उपभोक्ताओं से बकाया वसूली की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग कनेक्शनों के संबंध में चर्चा की गई। प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ऐसे कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिए।
स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैली भ्रांतियों को दूर करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में जागरूक किया जाए तथा इस संबंध में सही जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाए।
इस दौरान प्रबंध निदेशक ने तकनीकी कर्मियों को सेफ्टी किट वितरित किए और निर्देश दिए कि फील्ड में सही ढंग से इनका उपयोग किया जाए। लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले अभियंताओं के विरुद्ध निलंबन व चार्जशीट देकर कार्यवाही करने के निदेशक (तकनीकी) को निर्देशित किया।
प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया और उपभोक्ता हित में अधिकारियों को तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें।
बैठक में निदेशक (तकनीकी) वी के छंगाणी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मुख्यालय) अशोक गोयल, अधीक्षण अभियंता जिला वृत्त भूपेंद्र भारद्वाज एवं जिले के समस्त अधिशासी एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights