Nature Nature

पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता, लक्ष्मण राघव विजेता, सुमित व्यास रनरअप

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित की जा रही पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान गुरूवार को बैडमिन्टन के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गये। प्रतियोगिता संयोजक श्याम मारू ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में सुमित व्यास व गुलाम रसूल के बीच खेला गया। जिसमें सुमित व्यास ने गुलाम रसूल को 15-11,15-7 से मात दी। वहीं दूसरे मुकाबले में लक्ष्मण राघव व दिनेश जोशी भिड़े। इस मुकाबले को लक्ष्मण राघव ने 15-10,15-11 से जीता।

 इसी तरह फाइनल मुकाबले में लक्ष्मण राघव ने सुमित व्यास को 15-13,15-11 के अंतर से हराकर दूसरी बार विजेता का खिताब जीता। सुमित व्यास भी गत वर्ष उपविजेता रहे थे।

 अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि बैडमिन्टन के मुकाबलों में बतौर अतिथि अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी व विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय सचिव दीपक पारीक पधारे। जिन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय लिया। इस अवसर पर ए एच गौरी ने कहा कि खेलों का शारीरिक से ज्यादा मानसिक महत्व  है। इससे एकाग्रता की बहुत आवश्यकता है। बिना एकाग्रता व अनुशासन के किसी भी मैच में जीत हासिल नहीं की जा सकती। उन्होंने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिये स्वस्थ्य रहने के लिये खेलकूद आवश्यक है। दीपक पारीक ने कहा खेलकूद का जीवन में बड़ा महत्व है। दृढ इच्छा शक्ति से किसी भी मुकाम को हासिल करने की बात कहते हुए पारीक ने कहा कि कलमकारों की जीवनशैली को देखते हुए खेलकूद को जीवन का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। 

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights