Nature Nature

आज के स्वास्थ्य समाचार में जानें हरी सब्जियां खाने के फायदे

Nature

समाचार-गढ़, 1 सितंबर 2023। हरी सब्जियां खाने के कई फायदे हैं. हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए हरी सब्जियां का सेवन जरूरी है. हरी सब्जी हमें पाचन शक्ति को मजबूत करने के साथ ही यह हमें कई महत्वपूर्ण बीमारियों से लड़ने की शक्ति देती है, जैसे – हीट स्ट्रोक, कैंसर, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग इत्यादि. हरी सब्जी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और खनिज पाये जाते हैं, जो हमारे शरीर के त्वचा को खूबसूरत बनाने के साथ ही मोटापे को भी नियंत्रित करते हैं. शरीर में पोषण तत्व को हरी सब्जी के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है. आइये हरी सब्जियां खाने के फायदे के बारे में जानते हैं.

1. हरी सब्जी में कैलोरी कम होती है
हरी सब्जियों में फैट और कैलोरी सबसे कम पाया जाता है. जिस कारण से यह मोटापा को नियंत्रित रखती है. शरीर को स्वस्थ और बेहतर बनाने के लिए व मोटापा को नियंत्रित रखने के लिए हरी सब्जी खाना जरूरी है. इसके सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं. जितनी अधिक हरी सब्जी खाया जाये यह स्वास्थ्य के लिए उतना ही अच्छा है.

2. त्वचा के लिए फायदेमंद
हरी सब्जी के सेवन हमारे त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. हरी सब्जी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए व विटामिन सी पाये जाते हैं जो हमारे त्वचा के फिए फायदेमंद होते हैं. टमाटर में विटामिन ए व सी के अलावा प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं जो हमारे त्वचा के लिए फायदेमंद हैं. गाजर में विटामिन ए पाया जाता है, जो हमें कील-मुहांसों से बचाता है. नारंगी, गाजर, खुबानी, मीठे आलू इत्यादि में विटामिन सी पाये जाते हैं, जो हमारे त्वचा की सुंदरता को बढ़ाती है. इसके अलावा टमाटर, पपीता, लाल मिर्च, लाल प्याज में लाइकोपीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी त्वचा की रक्षा करने के साथ-साथ त्वचा को हानिकारक किरणों से भी बचाते हैं. बैगन, बैगनी गोभी, लाल अंगूर, चुकंदर, बेर इत्यादि में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद है.

3. बालों के लिए लाभदायक
आज के युग में बालों की समस्या से लोग बहुत ही ज्यादा परेशान रहते हैं. बालों की समस्या से निजात पाने के लिए बाजार में कई उत्पाद आते हैं. पर यदि अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में हरी सब्जी को शामिल किया जाये तो बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. गहरा व हरा रंग के सब्जी में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन व कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं, जो हमारे बालों के लिए फायदेमंद होते हैं. ये हमारे सिर के खाल के लिए लाभदायक होते हैं. इससे हमारे बाल झड़ने से बचते हैं. लाल सब्जी व लाल मिर्च के सेवन से हमारे बाल भारी बनते हैं. नारंगी में पाया जाने वाला बीटा कैरीटीन व एंटीऑक्सीडेंट हमारे बालों को बढ़ने में मदद करते हैं व बालों को बाहरी धूल-कणों से बचाते हैं.

4. सब्ज़ियां उच्च रक्तचाप को करे कम
हरी सब्जियों व फलों में पाया जाने वाला पोटैशियम हमारे शरीर में नमक की मात्रा को नियंत्रित करके उच्च रक्तचाप को कम करता है. रोज सलाद व हरी सब्जी का सेवन उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करता है. अतः हरी सब्जी व फलों का नियमित सेवन करना चाहिए.

5. हरी सब्जियां विटामिन से भरपूर होती हैं
हरी सब्जियों में आयरन, विटामिन व कैल्शियम भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहते हैं. जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है. हरी सब्जी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है व मैग्नीशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिस कारण से यह शुगर (मधुमेह) के रोगी के लिए फायदेमंद होती है. ‘विटामिन के’ सभी हरी सब्जियों में पाया जाता है, जो हड्डियों के बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है. इसके अलावा हरी व पत्तेदार सब्जी महिलाओं को कूल्हे के कैंसर से बचाती है.

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights