Nature Nature

रेल यात्रियों के लिए वाटर कूलर का शुभारंभ

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बिग्गा गांव के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दानोदिया परिवार द्वारा स्व.श्रीमती तीजादेवी धर्मपत्नी किसनाराम दानोदिया की प्रथम पुण्यतिथि स्मृति में वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।
वाटर कूलर का शुभारंभ स्टेशन अधीक्षक अशोककुमार मीणा,महंत प्रेमनाथ परमहंस व सरपंच प्रतिनिधि दयानन्द सारण ने फीता काटकर किया।
स्टेशन अधीक्षक मीणा ने कहा कि दानोदिया परिवार ने रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर लगाकर कर पुण्य कार्य किया है।सामाजिक सरोकार कार्य के लिए सार्थक कदम है, इससे लोगो को प्रेरणा मिलेगी।
महंत परमहंस ने कहा कि प्राचीनकाल से ही धर्मार्थ के प्रति हमारी आस्था रही है।इसप्रकार के समाज सेवा कार्य के लिए भामाशाहो को आगे आना चाहिए।
सरपंच प्रतिनिधि सारण ने कहा कि जल ही जीवन है जल नही तो कल नही जैसी कहावत का आज महत्व है।वाटर कूलर लगने से रेलवे यात्रियों को गर्मी में ठंडा शुद्ध पानी मिलेगा।वाटर कूलर जगदीशप्रसाद,कुम्भाराम दानोदिया ने माताजी स्व.श्रीमती तीजा देवी धर्मपत्नी किसनाराम दानोदिया की प्रथम पुण्य तिथि की स्मृति में लगाया।
इस दौरान रामदयाल पटवारी, जगदीशप्रसाद तावणियां,स्टेशन मास्टर महेशकुमार गुर्जर,किसनाराम दानोदिया,भीखसिंह राजपूत,दुर्गाराम मेघवाल,रमेशकुमार जाखड़,भगवानाराम,बाबूलाल,ओमप्रकाश तावणियां,जगदीश प्रसाद सूड,जगदीशप्रसाद दानोदिया,सम्पत फौजी,माणकचंद हवलदार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    समाचार-गढ़ 27 सितंबर, 2026। कहते हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और हरियाणा के सिरसा निवासी 85 वर्षीय पूर्व सैनिक लाल चंद गोदारा ने इसे सच साबित कर…

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights