Nature Nature

लॉरेन्स व रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने की दी धमकी, युवक से मारपीट

Nature

समाचार-गढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाने में आये दिन मारपीट, जान से मारने की धमकी, जाति सूचक गालियां निकालने के मुकदमे दर्ज हो रहे है। ऐसे में उपखंड के गांव उदरासर में एक युवक को जाति सूचक गालियां निकालने व उसके साथ मारपीट करने के मामले में तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। परिवादी सीताराम पुत्र मुन्नीराम मेघवाल ने थाने में उपस्थित होकर बताया कि वह गत 12 दिसम्बर को शाम 7:30 बजे इंद्रा पूरी की दुकान से आलू लेकर घर जा रहा था तभी सामने से रामनिवास जाट, बाबूलाल जाट व जितेंद्र भार्गव मिले और जाति सूचक गालियां निकालते हुए बोले कि आज हमारे बच्चे का जन्मदिन है हम केक लेकर आ रहे थे तुमने अपसगुन कर दिया ओर झगड़ा करने लगे। तभी रास्ते से आ रहे जगदीश पुत्र गिरधारीराम ब्राह्मण ने बीच बचाव कर छुड़ाया। परिवादी जब कुछ दूर आगे गया तो फिर आरोपी पीछे आये और गालियां निकालते हुए परिवादी को नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगे। जब परिवादी ने बचाओ बचाओ चिल्लाया तो फिर जगदीश ब्राह्मण भाग कर आये और आरोपियों से परिवादी को छुड़वाया। इस दौरान आरोपियों ने परिवादी को लॉरेंस बिश्नोई व रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने की बात कहते हुए कहा कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच सीओ गोमाराम जाट करेंगे।

  • Related Posts

    कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

    समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: कश्मीरी पंडितों को एक बार फिर धमकी भरा संदेश मिलने का मामला सामने आया है। पिछले 15 दिनों में दूसरी बार सोशल मीडिया पर…

    गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

    समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। पटना: बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को बड़ा विस्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा नदी के किनारे करीब 126 किलोमीटर लंबे मरीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

    कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

    गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

    गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

    नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

    चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

    अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज

    अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

    बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights