Nature Nature

मध्यरात्रि के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, रबी की फसलों को होगा बड़ा फायदा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 27 दिसंबर 2024।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने पहले ही 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक खराब मौसम और बारिश की संभावना जताई थी। गुरुवार की रात जैसे-जैसे गहराती गई, आसमान में बिजली की चमक और तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई।

अंचल के कई गांवों में हल्की बारिश की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, तेज बारिश की पुष्टि नहीं हुई है। बदलते मौसम के कारण ठंड में भी काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

किसानों के लिए राहतभरी बारिश
इस बरसात से रबी की फसलों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। सातलेरा गांव के किसान आशाराम मेघवाल ने बताया कि बारिश फसलों की बढ़त के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

फिलहाल आसमान में बादलों की घनी चादर छाई हुई है। ठंडी हवाओं के साथ हल्का कोहरा भी छाया हुआ है, और सूर्यदेव ने अभी तक दर्शन नहीं दिए हैं।

आसमान अटा बादलों से दोपहर तक भी सूर्य देव ने नहीं दीए दर्शन ।
श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में अलाव जला कर सर्दी भगाने का जतन करते हुए ग्रामीण। फोटो बनवारी लाल जंवरिया

बरसात के साथ ही बढ़ी ठंड में अलाव का सहारा लेते लोग। फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights