Nature Nature

महापुरुष समारोह समिति ने हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल बीकानेर में प्रदान किए फ्रीज

Nature

समाचार गढ़, 3 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। महापुरुष समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल बीकानेर के डॉ दिनेश चौधरी के आग्रह पर 2 फ्रीज दवाई सुरक्षित रखने एवं मरीजों की सुविधा हेतु प्रदान किए गए। मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि स्वर्गीय गोविन्द कुमार करवा श्रीडूंगरगढ़ की स्मृति में धर्मपत्नी श्रीमती आशा देवी एवं उनके पुत्रों संजय कुमार, शरद कुमार करवा द्वारा एवं स्वर्गीय शोभाचन्द जी प्रजापत श्रीडूंगरगढ़ की स्मृति में धर्मपत्नी सम्पत देवी एवं उनके पुत्रों द्वारा आर्थिक सौजन्य उपलब्ध करवाया गया । इस अवसर पर हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ पिन्टू नाहटा ने कहा कि संस्था समय समय पर पीबीएम हॉस्पिटल एवं इसकी अधीनस्थ शाखाओं में सुविधाओं में सुधार हेतु सतत प्रयत्नशील है । जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं पीबीएम प्रशासन संस्था का बहुत बहुत आभारी है। संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजन को बेहतर सुविधाएं मिले। अच्छे एवं नैक कार्यो के लिए धन की कमी नहीं । संस्था चिकित्सा के क्षेत्र में दानदाताओं, भामाशाहों के सहयोग से द्रुत गति से कार्य कर रही है । सीनियर प्रोफेसर डॉ दिनेश चौधरी, डॉ सुनील बुडानिया, डॉ आर. जी. कुमावत ने संस्था द्वारा समय समय पर सहयोग एवं दानदाताओं का आभार जताते हुए समिति के जन कल्याणकारी कार्यो की प्रशंसा की। इस अवसर पर कार्यक्रम में दानदाता परिवार के संजय कुमार करवा, डॉ कृष्णा प्रजापत एवं संस्था के तिलोकचंद गहलोत, बनवारीलाल राठी, सौरभ कुमार राठी एवं नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights