Nature Nature

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, इन मुद्दों पर बढ़ेगा सियासी ताप

Nature

समाचार गढ़, 3 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में 16वीं विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार है। विपक्ष कांग्रेस सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरेगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराज जूली ने साफ कहा कि गहलोत सरकार के समय शुरू की गई लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने पर सरकार से सवाल पूछे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना, फ्री मोबाइल योजना, रोजगार भत्ता और अन्नपूर्णा खाद्य पैकेट पर सरकार को घेरा जाएगा। बता दें मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सत्र के सुचारू रूप से संचालित के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

जानकारों का कहना है कि विपक्ष की तैयारियों से साफ दिख रहा है कि यह सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। पूर्ववर्ती सरकार की बंद हुई योजनाओं और कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे बड़े मुद्दे होंगे। इसको लेकर विपक्ष ने सारी तैयारियां कर ली है। साथ ही विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर लिखित में भी सवाल लगाए हैं। पर्ची से सवाल लगाने की भी व्यवस्था की गई। विधानसभा सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। सबसे पहले उपचुनाव में नवनिर्वाचित सदस्य शपथ व प्रतिज्ञान लेंगे। उसके बाद विधानसभा सचिव गत सत्र में पारित उन विधेयकों का विवरण सदन की मेज पर रखेंगे, जिन पर राज्यपाल की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। उसके बाद कार्य सलाहकार समिति के प्रतिवेदन का उपस्थापन और उस पर विचार होगा।

सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग कार्य सलाहकार समिति के तीसरे प्रतिवेदन का उपस्थापन करेंगे। शोकाभिव्यक्ति होगी, जिसमें पिछले दिनों निधन हुए नेताओं पर शोक प्रकट किया जाएगा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि प्रथम सत्र के 2054 प्रश्नों में से 92 प्रतिशत प्रश्नों के जवाब विधानसभा को प्राप्त हो गए हैं। अब 177 प्रश्नों के जवाब आने शेष हैं।

  • Related Posts

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights