Nature Nature

स्कूल की वैन में बड़ा हादसा टला, बच्चे नीचे गिरे

Nature

स्कूल की वैन में बड़ा हादसा टला, बच्चे नीचे गिरे

समाचार गढ़, 29 अक्टूबर 2025, बीकानेर। शहर में निजी स्कूलों की वैन व बालवाहिनियों पर निगरानी की कमी अब हादसों का कारण बन रही है। परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते बिना फिटनेस, कागजात और सुरक्षा मानकों के कई खटारा वैनें खुलेआम सड़कों पर दौड़ रही हैं।

बुधवार को पवनपुरी मार्केट के पास सोफिया स्कूल की एक वैन में बड़ा हादसा टल गया। चलती वैन का गेट अचानक खुल गया, जिससे 4 से 5 बच्चे सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि बच्चे गंभीर रूप से घायल नहीं हुए, उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत बच्चों को संभाला और परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वैन चालक जयकुमार मौके से भाग गया। परिजन जब स्कूल प्रशासन से संपर्क करने का प्रयास करते रहे, तो किसी ने फोन नहीं उठाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इन स्कूल वैनों की जांच नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में चल रही सभी स्कूल वैनों और टैक्सियों की सख्त चैकिंग करवाई जाए।

  • Related Posts

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। सप्ताह के शुरुआती कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।…

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    🚧 जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर–रेवाड़ी रेलखंड पर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास (RUB) लॉन्चिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights